अर्चना पूरन सिंह कर रही हैं पति परमीत की शिकायत, मां बोलीं- अपनी सेटिंग को पकड़कर रखो वरना भाग जाएगा

लॉकडाउन के बाद से ही अर्चना पूरन सिंह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने गार्डन में मां और पति के साथ गरम गपशप करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो परमीत की अपनी मां से शिकायत लगा रही हैं। उनकी बात सुनकर मां भी उन्हें मजेदार जवाब देती हैं।

अर्चना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पति परमीत सेठी और अपनी मां के साथ गार्डन में बैठी गपशप कर रही हैं। परमीत के आने पर अर्चना पूछती हैं कि क्या करके आए हो। इसके जवाब में वो कहते हैं, ‘पुश अप्स और लंजेस, सूपर सेटिंग’। ये सुनकर उनकी मां परमीत से पूछती हैं, ‘किसके साथ सेटिंग की’। ये सुनकर अर्चना खूब ठहाके मारकर हंसती हैं।

आगे अर्चना कहती हैं, सूपर के साथ तो सेटिंग हो चुकी है यानि मैं। आगे जब वो शिकायत लगाती हैं तो उनकी मां कहती हैं, ‘सूपर सेटिंग हो चुकी है मगर ये नहीं पता कि साइड में भी चलती रहती है। अपनी सेटिंग को पकड़कर रखो वरना भाग जाएगा’। उनका ऐसा रिएक्शन देख अर्चना खूब हंसती हैं।

परिवार में आ रहे हैं पॉजिटिव बदलाव

हाल ही में भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में अर्चना ने बताया कि वो लॉकडाउन में अपने पति और बच्चों के काम में मदद कर रही हैं। परिवार को साथ समय बिताने का मौका मिला है। इसी बीच उनके परिवार में कई पॉजिटिव बदलाव भी देखने मिल रहे हैं। उन्हें लॉकडाउन से कई सीख मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Archana Puran Singh is complaining aboutr husband Parmeet, mother said- keep your setting and else will run away


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZZI5Ab

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......