दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां ने रिया चक्रबर्ती की भूमिका पर सवाल उठाए, बोलीं- उसने क्या किया जब वो बहुत परेशान था

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ही बॉलीवुड में रोजाना नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं और नेपोटिज्म, ग्रुपिज्म, इनसाइडर-आउटसाइडर और बुलिंग को लेकर नई-नई बातें हो रही हैं। अब इस मामले में दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया आमिन ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रबर्ती की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने जरूरत के वक्त सुशांत का साथ नहीं दिया।

ई-टाइम्स से बातचीत में राबिया ने कहा कि 'वो काफी चालाक और हेरफेर करने वाली लगती है, वो जानती थी वो वहां पर क्यों है और उसे क्या करना है। उसे सुशांत से बातें करते हुए इस बात का भरोसा दिलाना था कि दवा लेने से उसके साथ कुछ गलत हो रहा है या उसकी काउंसलिंग करते हुए उसे यकीन दिलाना था कि वो मानसिक रूप से बीमार है। साथ ही ये भी दोहराना था कि वो पुरानी बीमारियों से जूझ रहा है जिसमें अवसाद, चिंता और दर्द भी शामिल है।'

राबिया ने पूछा- रिया ने मदद के लिए क्या किया?

आगे उन्होंनेकहा, 'अगर सुशांत परेशानियों से जूझ रहा था तो रिया ने उसके लिए क्या किया। उसने तो जरूरत के वक्त उसका फोन तक नहीं उठाया। या तो उसे पता था कि क्या हो रहा है, या फिर उससे फोन नहीं उठाने के लिए कहा गया था।'

काम पाने के लिए बूढ़ों से भी परहेज नहीं किया

'अगर उसने सुशांत का ध्यान रखा, तो फिर वो सबूत कहा हैं कि जिससे पता चले कि उसने एक प्यारे दोस्त के रूप में उसकी तकलीफों को खत्म करने के लिए उसकी मदद की थी। इसके बजाय ऐसा लगता है कि वो काम पाने के चक्कर में इतनी ज्यादा लालची हो गई थी, कि किसी भी हद तक जाने को तैयार थी, यहां तक कि उसे अपने दादा की उम्र के बूढ़े आदमियों से भी कोई समस्या नहीं थी।'

सलमान पर लगाए थे जांच में हस्तक्षेप करने के आरोप

इससे पहले सुशांत की मौत के बाद राबिया ने सलमान खान पर बॉलीवुड का माहौल खराब करने और जिया खान मौत मामले में जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया था। एक वीडियो जारी करते हुए राबिया ने कहा था कि जिया की मौत की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी को सलमान रोजाना फोन करते हुए सूरज पंचोली से दूर रहने के लिए कहते थे। वे कहते थे कि सूरज को परेशान मत करो, उससे पूछताछ मत करो और उसे छुओ तक नहीं।

पुलिस ने रिया से की 11 घंटेपूछताछ

सुशांत मौत मामले में मुंबई पुलिस नेगुरुवार को रिया चक्रबर्ती से 11 घंटे पूछताछ की थी। पुलिस ने उनसे जानना चाहा किक्या नवंबर में उनकी और सुशांत की शादी होने वाली थी? दोनों के बीच आखिरी बातचीत कब औरक्या हुई थी? क्या रिया को डिप्रेशन की जानकारी थी? इसके अलावा क्या सुशांत ने अपनी प्रोफेशनल और मानसिक दिक्कतों के बारे में रिया को पहले कुछ बताया था?हालांकि, रिया ने क्या कहा? यह अभी तक कुछ सामने नहीं आया है।

3 जून 2013 को हुई थी जिया की मौत

जिया खान ने 3 जून 2013 को मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उस वक्त उनकी उम्र 25 साल थी। इस मामले में जिया की मां उनकी मौत के लिए उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को जिम्मेदार बताती रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया आमिन ने सुशांत की खास दोस्त रिया चक्रबर्ती पर नीयत पर सवाल उठाते हुए उन्हें जोड़तोड़ करने वाला बताया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37GUN8E

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......