कोरोना पॉजिटिव मोहना कुमारी परिवार समेत अस्पताल से घर लौटीं, बोलीं- पता नहीं नेगेटिव होने में कितना वक्त लगेगा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम टीवी एक्ट्रेस और उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की बहू मोहना कुमारी सिंह अस्पताल से घर पहुंच गई हैं। जबकि उनका कोविड-19 टेस्ट अभी नेगेटिव नहीं आया है। मोहना ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने बताया कि वे 10 दिन तक अस्पताल में रहीं। लेकिन कोरोनावायरस से उनकी जंग अब भी जारी है।

मोहना कुमारी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बयां किया हाल।

मोहना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, "मैं घर वापस आ गई हूं। लेकिन हम अभी भी कोविड-19 पॉजिटिव हैं। हम पूरी तरह आइसोलेशन में हैं। हमें नहीं पता कि टेस्ट नेगेटिव आने में और कितना वक्त लगेगा। हम 10 दिन तक हॉस्पिटल में रहे और संभवतः इससे पांच दिन पहले वायरस मेरी बॉडी में आया था।"

मोहना आगे लिखती हैं, "उम्मीद है कि हमें वायरस को हराने कुछ दिन का वक्त और लगेगा। लेकिन तब तक हमें सख्त नियमों का पालन करना होगा। बहरहाल, हम सभी हेल्थ के लिहाज से अच्छा महसूस कर रहे हैं। सभी के सपोर्ट के लिए एक बार फिर दिल से धन्यवाद।"

10 जून को परिवार के पांच सदस्य हुए डिस्चार्ज
मोहना, उनके पति सुयश, जेठ-जेठानी और भतीजे को 10 जून को टेस्ट नेगेटिव आए बिना ही ऋषिकेश के एम्स से छुट्टी देकर होम क्वारैंटाइन में भेज दिया गया था। हालांकि, उनके ससुर सतपाल महाराज और सास अमृता को टेस्ट नेगेटिव आने तक के लिए अस्पताल में ही रखा गया है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, बाकी सदस्यों को सरकार की नई गाइडलाइन के तहत डिस्चार्ज किया गया। ये सभी सदस्य 10 से ज्यादा दिन अस्पताल में रहे और शुरुआत से ही टेस्ट पॉजिटिव आने के बावजूद इनमें कोविड के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे।

सबसे पहले सास का टेस्ट पॉजिटिव आया था

खबरों की मानें तो पिछले महीने सबसे पहले मोहना की सास अमृता रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने घर में मौजूद सभी लोगों की जांच की। परिवार के सदस्य और नौकरों को मिलाकर कुल 41 सैंपल टेस्ट के लिए गए थे, जिनमें से 22 पॉजिटिव पाए गए थे।

मध्य प्रदेश के रीवा के राज घराने में जन्मी मोहना की शादी पिछले साल अक्टूबर में सतपाल महाराज के बेटे सुयश से हुई थी। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मोहना कोरियोग्राफर भी हैं। उन्होंने 2012 में 'डांस इंडिया डांस' से छोटे पर्दे पर एंट्री ली। इसके बाद उन्हें 'दिल दोस्ती डांस' और 'झलक दिखला जा' में अपने हुनर का जलवा दिखाते देखा जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 जून को मोहना कुमारी, उनके पति, जेठ-जेठानी और भतीजे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AwCqXZ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......