पायल रोहतगी ने सुनाई आपबीती, एकता कपूर-करण जौहर पद्मश्री अवॉर्ड न देने की मांग भी की

सुशांत सिंह की मौत के बाद एकता कपूर, करन जौहर और सलमान खान के खिलाफ एफआईआर हुई थी। नेपोटिज्म और गैंग के तोर पर बॉलीवुड में सक्रिय लोगों के खिलाफद पायल रोहतगी का गुस्सा फूट पड़ा है। पायल ने इस पूरे मामले को आपबीती के जरिए बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने मोदी सरकार से एकता कपूर और करन जौहर को दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक पुरुस्कारों में से एक पद्मश्री न दिए जाने की मांग की है।

इसके पहले सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर में 8 बॉलीवुड सेलेब्स के खिलाफ केस दर्ज हुआ। वकील सुधीर कुमार ओझा ने यह केस करन जौहर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान, संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, एकता कपूर और दिनेश विजान के खिलाफ दर्ज कराया। ओझा ने जो आरोप लगाए हैं, अगर वे साबित हो जाते हैं तो सभी को 10 साल तक की जेल हो सकती है।

##

एकता कपूर ने लिखी थीलम्बी पोस्ट

वहीं एकता ने एक वीडियो में सुशांत को याद करते हुए कुछ यादें शेयर की थीं। एकता ने लिखा था- एक लंबी बैचेन रात के बाद,कुछ अलग करने की हिमाकत की है। मैं अगर कुछ शेयर कर सकती हूं तो वह बालाजी टेलीफिल्म की हमारी कुछ फोटो हैं। यह मुझे सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या हम हैं। हम वाकई हैं, उन लोगों के लिए जिन्हें हम प्यार करते हैं और जिनकी फिक्र करते हैं। क्या हम लोगों को वाकई जानते हैं, या फिर केवल उन लोगों के बारे में राय बनाते हैं, जो नियमों का पालन नहीं करते हैं।

तुमने कभी भी अपनी अगली हिट के बारे में बात नहीं की। तुम केवल एस्ट्रोलॉजी, एस्ट्रोनॉमी, मेटा फिजिक्स, शिव होने के मायने खोजते रहते थे। नासा में तारों की खोज के बारे में जानते थे। यह एक कलाकार के लिए थोड़ा अजीब है। पृथ्वी कैफे में बालाजी की टीम ने जब तुम्हें खोजा था और फिर तुम भारत के एक बड़े सितारे बने। तुमने सब कुछ किया। हम हर दिन तुम्हारा जश्न मनाएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि अब तुम अपनी मां के साथ होगे, जिन्हें तुम बहुत मिस करते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Payal Rohatgi demanded Ekta Kapoor Karan Johar not to be awarded Padma Shri


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BqfslC

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......