संगीतकार वाजिद खान को सुपुर्दे खाक किया गया, भाई ने नम आंखों से दी विदाई, पत्नी और बच्चे भी दिखे

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान के असामयिक निधन के बाद सोमवार दोपहर उन्हेंमुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। उनकेभाई साजिद खान और अन्य करीबियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। वाजिद की पत्नी को भी उनकेदोनों बच्चों के साथकब्रिस्तान के बाहर देखा गया।रविवार रात वाजिद कानिधन हो गया था। वे लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और हाल ही में कोरोना से संक्रमित भी हो गए थे।

दैनिक भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक, 42 वर्षीय वाजिद करीब एक सप्ताह से कोरोना से संक्रमित थे और पिछले तीन दिन से वेंटिलेटर पर थे। बताया जा रहा है कि कोरोना के कारण मल्टी ऑर्गन फैल्योर हुआ और उनकी मौत हो गई।

##

इससे पहले एक एंबुलेंस के जरिए वाजिद के शव को कब्रिस्तान तक लाया गया। जिसके आगे-पीछे की गाड़ियों में उनके परिजन और अन्य करीबी लोग वहां पहुंचे।

##

वाजिद की पत्नी भी अपने बच्चों के साथ कब्रिस्तान के बाहर दिखाई दीं। उन्होंनेहाथ जोड़ते हुए सांत्वना देने आएलोगों का आभारजताया।

##

सलमान खान को साजिद-वाजिद की जोड़ी का गॉड फादर माना जाता है। इस जोड़ी नेअपनीशुरुआत 1998 में सलमान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से ही की थी।उन्होंने इस फिल्म में अरबाज खान पर फिल्माया गाना 'तेरी जवानी' कंपोज किया था। इसके बाद सलमान ने अपनी फिल्मों में दोनों को लगातार ब्रेक दिए।

##

सलमान खान के मैनेजर जॉर्डी पटेल के मुताबिक वाजिद किडनी की जांच कराने अस्पताल गए थे, इसी दौरान वे भी कोविड की चपेट में आ गए। किडनी की प्रॉब्लम के चलते उनकी इम्युनिटी वैसे ही बहुत कम थी। ऐसे में कोरोना वायरस फेफडों तक पहुंच गया होगा।

##

वाजिद को अंतिम विदाई देने के लिएएक्टर आदित्य पंचोली भी कब्रिस्तान पहुंचे। इससे जुड़ेफोटो और वीडियो मानव मंगलानी और विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए।

##

वाजिद के असामयिकनिधन से बॉलीवुड में शोककी लहर दौड़ पड़ी और कईसेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, 'वाजिद खान के निधन से झटका लगा... एक चमकती-मुस्कुराती प्रतिभा का निधन... दुआएं, प्रार्थनाएं और शोक संवेदनाएं।'

##

प्रीति जिंटा ने लिखा, 'मैं उन्हें दूसरी मां से पैदा हुआ अपना भाई कहती थी। अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली होने के साथ ही वे बेहद कोमल और मधुर भी थे। मैं बहुत दुखी हूं क्योंकि मैं अपने प्रिय वाजिद को गुड बाय तक नहीं कह सकी। मैं दोबारा मुलाकात होने तक तुम्हें और तुम्हारे साथ बिताए वक्त को हमेशा याद रखूंगी। #RIP #WajidKhan #Gonetoosoon'

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Funeral of Music Directon Wajid Khan in Versova Cemetery of Mumbai, Few family members were attend the ritual


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XMbGKB

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......