कंगना की बेबाकी पसंद आई; नेपोटिज्म का आरोप झेल रहे करन, आलिया, सलमान और सोनम के लाखों फॉलोअर्स घटे

सुशांत सिंह राजपूत का आत्महत्या करना बॉलीवुड पर कई सवालिया निशान छोड़ गया है। कंगना रनोट के नेपोटिज्म के बयान के बाद करन जौहर, सलमान खान, आलिया भट्‌ट जैसे बी टाउन सितारे सवालों के घेरे में हैं। सुशांत सिंह राजपूत को इंडस्ट्री से बाहर करने उनसे कई फिल्में छीने जाने के आरोप भी लगे हैं। इस पूरे प्रकरण में जितने लोगों का नाम सामने आ रहा है, उन सबकी फैन फालोइंग लगातार गिरती जा रही है।

सुशांत की मौत के दिन से कर रहे फॉलो

फिल्मीज्ञान वेबसाइटनेपोटिज्म के आरोप झेल रहे सेलेब्सऔरस्टार किड्स कोसुशांत की मौत के दूसरे दिन से फॉलो कर रही है। तब से लेकर 18 जून तक इन सभी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट आई है। जिसे बाकयदा हर दिन के साथ अपडेट किया जा रहा है।

कंगना ने कहा था नेपोटिज्म के कारण दी जान

सुशांत सिंह की मौत के बाद कंगना ने करण जौहर पर निशाना साधते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि करण केवल स्टार किड्स को प्रमोट करते हैं।

छोटे शहरों से आने वाले और बिना गॉडफादर के मुकाम बनाने वाले स्टार्स को वे बॉलीवुड में टिकने नहीं देते हैं। कंगना की यह बेबाकी कई बॉलीवुड लवर्स को पसंद आई, जिसके कारण उनके इंस्टाग्राम पेज पर पिछले चार दिन में फॉलोअर्स बढ़ गए हैं।

14 जून को कंगना के करीब 2 करोड़ 25 लाख 9 हजार 7 सौ 15 फॉलोअर्स थे, जो 18 जून तक बढ़कर 4 करोड़, 23 लाख से ज्यादा हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput Suicide case| Karan Johar, Alia Bhatt, Salman Khan and Sonam Kapoor lost thousands of Instagram followers since sushant commits suicide


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dbJu9K

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......