मौत से सप्ताह भर पहले जताया था ब्रेक देने वाली एकता का आभार, प्रोड्यूसर ने लिखा- एक सप्ताह में सब बदल गया
सुशांत सिंह राजपूत ने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट की थी। लेकिन उनका सपना फिल्म अभिनेता बनने का था, जिसे उन्होंने पूरा भी कर लिया था। 7 साल से वे बड़े पर्दे के जरिए लोगों का मनोरंजन करते आ रहे थे। सुशांत के इस सपने को पूरा करने में प्रोड्यूसर एकता कपूर का बड़ा रोल था। अभिनेता ने मौत से एक सप्ताह पहले इसके लिए एकता का आभार भी व्यक्त किया था।
एकता ने साझा थी 'पवित्र रिश्ता' की कास्टिंग की कहानी
एकता ने पिछले सप्ताह एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बताया था कि 'पवित्र रिश्ता में सुशांत की कास्टिंग कैसे हुई थी। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था, "50 में से 35 स्लॉट होने के बाद हम टॉप 50 से बाहर हो गए थे। जी टीवी ने हमें इस शो के जरिए मौका था, जो तिरुमतिसेल्वम पर बेस्ड था।"
एकता ने आगे लिखा था, "मैं एक ऐसे लड़के को लीड एक्टर के तौर पर कास्ट करना चाहती थी, जो हमारे एक अन्य शो (किस देश में है मेरा दिल) में सेकंड लीड रोल में था। जी की क्रिएटिव टीम इसके लिए तैयार नहीं थी। हमने उन्हें समझाया कि उसकी मुस्कराहट करोड़ों लोगों का दिल जीत लेगी...और यही हुआ सुशांत सिंह राजपूत।" सुशांत ने एकता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, "और मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा मैम।"
सुशांत की मौत पर एकता ने लिखा- एक सप्ताह में सब बदल गया
सुशांत के निधन पर एकता ने उनके कमेंट को साझा किया और लिखा है कि एक सप्ताह में सब बदल गया। उन्होंने लिखा है, "अच्छा नहीं किया सुश (सुशांत)। एक सप्ताह में सबकुछ बदल गया। यह ठीक नहीं है बेबी।" 34 साल के सुशांत ने रविवार को मुंबई स्थित घर के पंखे से लटककर जान दे दी।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BaJBFq
Comments