करीना ने करिश्मा के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर किया, बोलीं- मेरे बचपन की यादें सुखद हैं लेकिन सबके साथ ऐसा नहीं होता

करीना कपूर खान ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया, जिसमें वे अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंनेकहा कि मेरे बचपन की यादें काफी अच्छी हैं लेकिन सबके साथ ऐसा नहीं होता। ऐसे में उन्होंनेलोगों से दुनियाभर के गरीब बच्चों की भलाई के लिए दान करने की अपील की।

फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'मेरी सबसे सुखद यादों में से कुछ मेरे बचपन की हैं, जिसने मुझे वो बनाया है जो आज मैं हूं। लेकिन दुनियाभर के कई बच्चों के साथ ऐसा नहीं है, जिन्हें एक सुरक्षित, स्वस्थ और खुशहाल बचपन नहीं मिलता है। कोविड-19 की महामारी इसे और भी बदतर बना रही है।'

खुशहाल बचपनके फोटो शेयर करने के लिए कहा

आगे उन्होंने लिखा, 'यूनिसेफ कमजोर बच्चों को तत्काल और जीवनरक्षक सहायता प्रदान कर रहा है। मैंने उनके काम को देखा है और कीमती जीवन को बचाने के उनके मकसदमें मदद के लिए दान भी दिया है। मुझसे जुड़ें और अपने खुशहाल बचपन से जुड़ी यादों को शेयर कर #ChildhoodChallenge का सपोर्ट करें। इसके लिए आप अपने जन्म वर्ष के बराबर कीराशि यूनिसेफ इंडिया को दान करें। दान करने के लिए बायो में दिए लिंक पर क्लिक करें।'

बता दें कि करीना कपूर को साल 2014 में यूनिसेफ (यूनाइटेज नेशन्स चिल्ड्रेन्स फंड) की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनाया गया था। तब से ही वे इस वैश्विक संस्था से जुड़ी हुई हैं।

करिश्मा को दी थी जन्मदिन की बधाई

इससे एक दिन पहले गुरुवार को करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर करीना ने उन्हें विश करने के लिए एक वीडियो शेयर किया था। जिनमें उनके बचपन और कुछ पॉपुलर फिल्मों की झलक दिखी थी। साथ ही दोनों बहनों के बीच की खास बॉन्डिंग भी नजर आई थी। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था, 'मेरा अबतक का सबसे ज्यादा शुद्ध और कीमती प्यार। मेरी बहन, मेरी दूसरी मां और मेरी बेस्ट फ्रेंड। अल्टीमेट दीवा लोलो करिश्मा कपूर को हैप्पी बर्थडे। काश हमारी मॉर्निंग फोन चैट हमेशा चलती रहे'।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करीना ने करिश्मा के साथ अपने बचपन की फोटो शेयर करते हुए लोगों से यूनिसेफ के #ChildhoodChallenge अभियान के लिए दान करने को कहा। (फोटो/वीडियो करीना कपूर की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fZO6Bz

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......