एक्ट्रेस कनिका मान का खुलासा- एक्टिंग करियर के खिलाफ थे पापा, पढ़ाई छुड़वाकर कराना चाहते थे शादी

'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' फेम अभिनेत्री कनिका मान की मानें तो उनके पिता उनके एक्टिंग करियर के सख्त खिलाफ थे। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने चुपके से एक म्यूजिक वीडियो शूट किया था तो बहुत तमाशा हुआ था। यहां तक कि उनके पिता ने उन्हें कॉलेज छुड़वाकर शादी कराने तक की धमकी दे डाली थी।

'मैं पापा से इसे कभी नहीं छुपा सकती थी'
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कनिका ने कहा, "मैं जानती थी कि पापा कभी इसके लिए तैयार नहीं होंगे। इसलिए पहले सोचा कि उन्हें बताए बगैर काम करूं। उनसे इसे छुपाना चाहती थी। लेकिन यह लंबे समय तक नहीं हो सकता था। यह कुछ ऐसा था, जिसे मैं उनसे कभी नहीं छुपा सकती थी, क्योंकि अगर मैंने उन्हें नहीं भी बताया तो टीवी पर तो दिख ही जाएगा।"

'पहला म्यूजिक वीडियो बिना बताए शूट किया था'
कनिका कॉलेज के दिनों की एक घटना को याद करते हुए कहती हैं, "मैंने अपना पहला म्यूजिक वीडियो पापा को बताए बगैर शूट किया था। उन्होंने इसे टीवी पर देखा और सब पता चल गया। वे बहुत गुस्सा हुए। घर में बहुत तमाशा हुआ। पापा ने मुझे पढ़ाई छोड़ने के लिए कह दिया और बोले कि वे मेरी शादी करा देंगे। क्योंकि मैं उनकी बात नहीं मान रही थी। उन्होंने मुझे घर लौटने के लिए भी कह दिया था।"

रिश्तेदार कहते थे शोबिज में आना उनका अपमान
मूलरूप से पानीपत की रहने वाली कनिका कहती हैं कि उनके परिवार में ज्यादातर लोग काम के लिए घर से बाहर नहीं गए थे। इसलिए जब उन्होंने एक्टिंग शुरू की तो उनके रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि शोबिज को अपना प्रोफेशन चुनकर उन्होंने उनका अपमान किया है।

अब पापा के डाउट क्लियर हो गए हैं
कनिका बताती हैं, "बहुत ही ठेठ मानसिकता थी। वह बहुत ही मुश्किल दौर था। लेकिन अब पापा के डाउट क्लियर हो गए हैं। अब अगर कोई मेरे खिलाफ कुछ बोलता है तो वे समझाते हैं कि मैं क्यों और क्या कर रही हूं। जी हां, अब वे मेरे लिए बहुत सपोर्टिव हैं।"

फिलहाल पानीपत में हैं कनिका
कनिका इन दिनों पानीपत में हैं और परिवार के साथ लॉकडाउन का पालन कर रही हैं। जल्दी ही वहां से मुंबई लौटकर 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' के नए एपिसोड्स की शूटिंग करेंगी, जो कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते मार्च से रुकी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kanika Mann reveals her father was strictly against acting career, wanted her to get married


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f23IUQ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......