चाचा चौधरी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगे, इसके लिए डिज्नी-हॉटस्टार के साथ डील साइन हुई

फेमस कार्टून कैरेक्टर चाचा चौधरी सीरीज का पहली बार ओटीटी (ओवर-द-टॉप) प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट किया जाएगा। टून्ज मीडिया समूह ने डिज़्नी और हॉटस्टार के साथ एक डील साइन की है।OTT पर सीरीज कादूसरासीजन टेलीकास्ट किया जाएगा। शो के नए एपिसोड के लिए प्रोडक्शन शुरू हो गया है, जिसमें 11 मिनट के 52 एपिसोड शामिल होंगे।

चाचा चौधरी को एनीमेटेड सीरीज के रूप में टून्ज मीडिया ने दो साल पहले डेवलप किया। इसका पहला सीजनजून 2019 में टून्ज के साथ एक विशेष टीवी डील के बाद डिज़्नी चैनल पर लॉन्च किया गया था।
चाचा चौधरी को इंडियन कॉमिक और एनिमेटेड मीडिया का 360 डिग्री ब्रांड माना जाता है।

बीते 5 साल में चाचा चौधरी के500 से ज्यादा टाइटल पब्लिश हो चुके हैं। इसके अलावा यह 18 भाषाओं में ई-कॉमिक के रूप में भी उपलब्ध है। इसे गूगल के फ्री वाई-फाईवाले 100 रेलवे स्टेशनों पर भी पढ़ा जा सकता है।

टून्ज मीडिया ग्रुप के सीईओ पी.जयकुमार ने बताया- हम चाचा चौधरी के पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने से उत्साहित हैं, जो पूरे परिवार को चाचा और साबू के साथ रहने का मौका देगा। डिज्नी और हॉटस्टार वीआईपी की इस साझेदारी ने हमारे पुराने रिश्ते को और मजबूत किया है।

50 साल के हुए चाचा चौधरी

चाचा चौधरीके कैरक्टर को मशहूर कार्टूनिस्टप्राण कुमार शर्माने 50 साल पहले रचा था। "चाचा चौधरी" के कारनामों की शुरुआत1971 में पहली बार हिन्दी पत्रिकालोटपोटसे हुई थी। इसके बाद प्राण ने अपने पब्लिकेशन ब्रांड डायमण्ड कॉमिक्स की स्थापना की और चाचा चौधरी सबकी पसंद बन गए। आज भी चाचा चौधरी 10 से 13 उम्र के बच्चों के लोकप्रिय किरदारों में से एक हैं।

दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुई थी टीवी सीरीज

एक वक्त में चाचा चौधरी कॉमिक्स हिंदी एवं अंग्रेज़ी समेत अन्य दस भारतीय भाषाओं में एक साथ प्रकाशित होती थी। इसके नाम दस करोड़ से अधिक प्रतियों की बिक्री का रिकॉर्ड है। दूरदर्शन पर भी चाचा चौधरी पर बेस्ड धारावाहिक के 600 से अधिक एपीसोड प्रसारित हुए, जिसमें अभिनेतारघुवीर यादवने चाचा चौधरी की भूमिका निभाई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chacha Chaudhary will be seen on OTT platform deal signed with Disney-Hotstar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UTodeT

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......