सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट नहीं करना चाहती थी शो की क्रिएटिव टीम, एकता कपूर ने बताया कैसे उनकी स्माइल ने जीता दिल

साल 2009 में शुरू हुए जीटीवी के शो 'पवित्र रिश्ता' के आज 11 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर शो की निर्माता एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत की कास्टिंग से जुड़ी एक दिलचस्प बात शेयर की है। उन्होंने बताया कि शो की टीम की पहली पसंद सुशांत नहीं थे।

एकता ने शो के 11 साल पूरे होने पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ खूबसूरत झलक शेयर की हैं। इसमें शो की लीड कास्ट अंकिता लोखंडे और सुशांत के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा, 'हम 30 से 50 स्लॉट पूरे करने के बाद भी टॉप 50 लिस्ट से बाहर थे। ये शो एक मौका था। जी टीवी ने हमें तिरुमति सेलवम पर आधारित शो दिया। टीम हमारे दूसरे शो के सेंकेंड लीड एक्टर को कास्ट करना चाहती थी। जी के क्रिएटिव इस बात पर अड़े थे कि वो हिस्सा नहीं लगता। हमने उन्हें मनाया कि इस लड़के की स्माइल लाखों लोगों का दिल जीत लेगी। और ऐसा ही हुआ सुशांत सिंह राजपूत'।

इन दिनों बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाले सुशांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन शोज से की थी 'पवित्र रिश्ता' ही वो शो था जिसने सुशांत को घर घर पहचान दिलवाई। वहीं दूसरी और अंकिता और सुशांत भी टेलीविजन की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक बन चुके थे। सुशांत के शो छोड़ने के बाद हितेन तेजवानी ने भी मानव का किरदार निभाया था। शो ने कई बार टीआरपी लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया था। लॉकडाउन के बाद इसे पुनः प्रसारित किया जा रहा है। 5 साल चले इस शो को 5 अक्टूबर 2014 में बंद किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput was not the first choice of pavitra rishta, Ekta Kapoor shares how his smile won hearts after show completes itrs 11 years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eG2231

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......