सिर पर ड्रम रखकर निकले शक्ति कपूर, शख्स ने पूछा-कहां जा रहे हो तो जवाब मिला दारू लेने जा रहा हूं'

शक्ति कपूर ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो मेंशक्ति ब्लैक शॉर्ट्स और ब्लैक टी-शर्ट पहनकर सिर पर प्लास्टिक कालाल ड्रम रखकर कहीं जाते नजर आ रहे हैं।एक शख्स जो उनके पीछे चलते हुए उनका वीडियो बना रहा है वोपूछता है कि आप कहां जा रहे हैं?

इस सवाल का जवाब देते हुए शक्ति कहते हैं, 'दारू लेने जा रहा हूं'। तब वो शख्स कहता है-'पूरी बिल्डिंग के लिए लेकर आना'।

फैन्स ने दिए फनी रिएक्शन:शक्ति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं।फैन्स ने इस वीडियो पर कई कमेंट किए हैं।

एक फैन ने लिखा, ओह माय गॉड, ये बहुत क्यूट है सर...वेल डन।एक और फैन ने लिखा, क्राइम मास्टर गोगो...मोगैम्बो का भतीजा हूं...आया हूं तो कुछ लेकर ही जाऊंगा।

प्रवासी मजदूरों की हालत पर जताई थी चिंता: शक्ति पूरे लॉकडाउन पीरियड में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे।कुछ दिनों पहले उन्होंने प्रवासी मजदूरों की हालत पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था।

शक्ति ने इस वीडियो में कहा था, 'प्रवासी मजदूरों की हालत देखकर मैं बेहद दुखी हूं।कुछ लोग पत्तियां खाकर अपना गुजारा कर रहे हैं जबकि कुछ भूख से तो कुछ ट्रेन से कुचलकर या एक्सीडेंट में मर रहे हैं।कई छोटे बच्चे नंगे पैर भूखे प्यासे मीलों चल रहे हैं।मैं कुछ पैसे दान करने के अलावा कुछ नहीं कर सकता।मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि किसी तरह से इन सबकी मदद करें।'

##

फिल्मशिमला मिर्च में दिखे थे शक्ति: 67 साल के शक्ति कपूर अपने फ़िल्मी करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह इस साल रिलीज हुई फिल्म शिमला मिर्च में नजर आए थे।उनकी अगली फिल्म हंगामा 2 है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shakti Kapoor's video viral, carries a drum to buy liquor’


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AtAWO2

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......