फिर विवादों में श्वेता तिवारी का परिवार, पति अभिनव कोहली ने पत्नी की पर्सनल चैट के बाद शेयर किए बेटी के स्क्रीनशॉट्स
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों फिर अपनी निजी जिंदगी के चलते चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बीते साल श्वेता ने अभिनव के खिलाफ घरेलू हिंसा और बेटी से खराब व्यवहार करने पर शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद खबर थी कि श्वेता तिवारी पति से अलग हो रही हैं। अब अभिनव का कहना है कि उनके बीच सब ठीक है। अपनी बात साबित करने के लिए अभिनव ने पहले तो श्वेता के साथ पर्सनल चैट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए फिर उन्होंने बेटी पलक को भी टार्गेट किया।
श्वेता और अपने रिश्ते को अच्छा दिखाने के लिए कुछ ही दिनों पहले अभिनव ने अपनी चैट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए जिसमें दोनों ही घरेलू बातें कर रहे थें। इसके बाद अभिनव ने उनकी बेटी पलक की एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें उन्होंने घरेलू हिंसा और अपनी स्थिति पर बात की थी। इस पोस्ट को पलक ने अपने अकाउंट से हटा दिया था, मगर अब वही पोस्ट अकाउंट पर वापस आ चुका है। अभिनव अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लगातार पलक से पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया है।
##
पिछले साल दर्ज करवाई थी शिकायत
श्वेता ने अभिनव के खिलाफ पिछले साल घरेलू हिंसा और बेटी के साथ बुरा बर्ताव करने पर शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले के ठीक बाद पलक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, मैं कई बार घरेलू हिंसा का शिकार हुई हूं, मेरी मां नहीं। और जिस से हमने शिकायत दर्ज करवाई है उसके बाद से उन्होंने मेरी मां पर हाथ नहीं उठाया है। कुछ दिनों बाद ही पलक ने इस पोस्ट को हटा दिया था। अभिनव का कहना है कि सब सामान्य होने के कारण पलक ने इसे हटाया था। मगर अब वो पोस्ट दोबारा दिखने पर लगातार अपनी सफाई पेश कर रहे हैं।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30FgFjp
Comments