स्वराज कौशल ने अमिताभ बच्चन से कहा- आप इन सबमें बड़े हैं, प्लीज कुछ करें बॉलीवुड अब गालीवुड हो गया है

काम की कमी, पैसों की तंगी, आत्महत्याएं, आरोप-प्रत्यारोप, नेपोटिज्म, गुंडागर्दी और कास्टिंग काउच.. बॉलीवुड में लॉकडान के बाद से ही उथल-पुथल मचा हुआ है, जिसको लेकर हर कोई हैरान है। इन्हीं हालातों को देखते हुए मिजोरम के पूर्व गवर्नर और सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने बॉलीवुड को गालीवुड कहा है। इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के मौजूदा हालातों पर चिंता जताते हुए उन्होंने अमिताभ बच्चन से सीनियर एक्टर होने के नाते हस्तक्षेप करने की मांग की है। स्वराज कौशल ने यह बात अपने ट्विटर हैंडल पर लिखी है।

बॉलीवुड में अब तक हुए घटनाक्रम

  • सितारों कीआत्महत्याएं
    प्रेक्षा मेहता, मनप्रीत ग्रेवाल, सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। प्रेक्षा जहां काम न होने के कारण डिप्रेशन में आ गईं थीं, वहीं मनप्रीत ने आर्थिक तंगी के चलते मौत को गले लगाया। सुशांत सिंह के केस में कई वजहें एक साथ सामने आईं जिनमें नेपोटिज्म के कारण हुई उपेक्षा, फिल्मों का हाथ से जाना , प्रेम संबंधों की नाकामी और अकेलापन शामिल था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Former Mizoram Governor Swaraj Kaushal requested Amitabh Bachchan to restore some order as Bollywood become Galiwood now


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vja4aT

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......