जय भानुशाली ने साइक्लॉन और कोरोना से की पत्नी की तुलना, आरोग्य सेतू एप्प का भी उड़ाया मजाक

लॉकडाउन के बाद से ही एक्टर जय भानुशाली अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसी दौरान उनकी कुछ मजेदार वीडियोज भी सामने आते रहे हैं। हाल ही में फिर एक बार जय ने अपनी जिंदगी में चल रही परेशानियां शेयर करते हुए आरोग्य सेतू एप्प का मजाक उड़ाया है।

जय ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फनी वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रहे हैं, ‘आसमान में लोकस, धरती पर कोरोना, धरती के अंदर भूकंप और समुद्र में साइक्लॉन और घर मे बीवी और फिर भी आरोग्य सेतू एप्प कहता है कि आप घर में सुरक्षित हैं’। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘प्रोब्लम्स हर कोने से लेकिन आप सुरक्षित हो’। गौरतलब है कि ये फनी वीडियो जय ने अपने टिकटॉक एप्प के लिए बनाया था। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

बेटी के साथ की थी पहली बारिश एंजॉय

सोशल मीडिया पर एक्टिव जय लगातार अपने बच्चों और वाइफ माही विज के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। हाल ही में मुंबई की पहली बरसात जय ने अपनी नन्ही बेटी तारा के साथ खूब एंजॉय की थी जिसकी झलक उन्होंने टिकटॉक वीडियो के जरिए दिखाई। तारा माही और जय की बॉयोलोजिकल बेटी हैं। इनके अलावा दोनों ने अपने केयर टेकर के बच्चों राजवीर और खुशी को भी गोद लिया है। शादी के आठ साल बाद माही ने बेटी तारा को 21 अगस्त 2019 को जन्म दिया था।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jai Bhanushali compares Cyclon and Corona with wife, also mocked Arogya Setu app


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XrKfXF

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......