सुनील ग्रोवर के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं कपिल शर्मा, बोले, छोटी-छोटी बातों से रिश्ते खत्म नहीं होते'

कपिल शर्मा सुनील ग्रोवर के साथ अपने गिले-शिकवे भुला चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी ओर इशारा किया। साथ ही कपिल ने भविष्य में सुनील के साथ काम करने की इच्छा भी जताई।

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कपिल ने कहा, 'सुनील पाजी से मुलाकात रहती है। हम कुछ समय पहले गुरदास मान के बेटे की शादी में पंजाब में मिले थे। इसके बाद एक दिल्ली की शादी में मिले। छोटी-छोटी वो चीजें जो होती हैं उससे रिश्ते तो खत्म नहीं होते।

कपिल आगे बोले, 'सुनील बेहतरीन एक्टर हैं। जब मैं कई आर्टिस्ट्स के साथ काम करता हूं तो मुझे इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मैंने सुनील पाजी से बहुत चीजें सीखी हैं। और भविष्य में अगर कोई अच्छा प्रोजेक्ट आता है तो उनके साथ काम करने में बड़ा मजा आएगा। मैं सोचता रहता हूं कि मेरा मौजूदा शो अच्छा चल रहा है तो शायद कुछ दूसरे प्लेटफॉर्म्स के लिए सुनील पाजी को लेकर कुछ प्लान करूं। ऐसे आइडिया दिमाग में दौड़ते रहते हैं।'

झगड़े के बाद अलग हुए थे कपिल-सुनील: 2017 में ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त कपिल-सुनील के बीच प्लेन में झगड़ा हो गया था। इंडिया लौटते ही सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था।

सुनील के साथ कुछ और को-एक्टर्स ने भी कपिल का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद कुछ समय के लिए शो बंद हो गया था। तब से ही कपिल और सुनील एक साथ काम करने को लेकर राजी नहीं हुए।

सुनील कपिल के शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू देवी जैसे किरदार निभाते थे जो कि बेहद फेमस हुए थे। शो छोड़ने के बाद सुनील ने 2018 में'कानपुर वाले खुरानाज' नाम का एक अलग शो शुरू किया था लेकिन टीआरपी न आने की वजह से इसे जल्द ही बंद कर दिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kapil Sharma open to work with Sunil Grover: ‘Minor issues don’t end relationships’


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/375JCpG

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......