मदद मांगने के लिए शख्स ने कलाई काटकर लिखा सोनू सूद का नाम, दुखी होकर एक्टर ने की फैंस से अपील

लॉकडाउन के बाद से ही सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए फरिश्ते बन चुके हैं। अपने घरों से दूर फंसे लोग लगातार सोनू से मदद की मांग कर रहे हैं। इसी बीच एक हैरान करने वाला शख्स सामने आया है जिसने मदद मांगते हुए अपनी कलाई पर ब्लेड से सोनू का नाम लिख लिया है। शख्स ने हाथों में ‘ सोनू सर हेल्प’ लिखा है। ये देखकर सोनू भी काफी निराश हुए हैं।

शख्स की इस हरकत के जवाब में सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं आपसे विनती करता हूं कि इस तरह का कोई काम ना करें। इससे मेरा दिल टूट गया है। मैं जानता हूं कि आप मुझसे प्यार करते हैं और आपके मैसेजेस से मुझे हर दिन इसका एहसास भी होता है। लेकिन इस तरह का कदम मुझे निराश करता है। प्लीज ऐसा ना करें। मैं आपसे कभी भी मिल सकता हूं मगर विनती है आप सबसे कि ऐसा कभी ना करें'।

रितिक यादव नाम का ये शख्स मंगलवार को सोनू से लगातार मदद मांग रहा था, मगर जवाब ना मिलने पर उसने ये कदम उठाया। सोनू का रिएक्शन सामने आते ही व्यक्ति ने अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांगी है। गौरतलब है कि सोनू लगातार ट्विटर पर आने वाली मदद का जवाब दे रहे हैं। अब तक एक्टर 15 हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूरों की मदद कर उन्हें बस ट्रेन और फ्लाइट से घर पहुंचा चुके हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
fan aske for help by cutting his wrist and wrote sonu sood's name, sadly the actor appealed to the fans


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UStROc

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......