विद्युत जामवाल ने दिया ट्रोलर को जवाब- दिवंगत आत्मा और उसका परिवार ट्वीट्स नहीं पढ़ रहा है, तो किसके लिए लिखना है

सुशांत सिंह की मौत से हर कोई हैरान है। हर कोई सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। लेकिन कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने सुशांत सिंह के निधन पर सोशल मीडिया पर एक भी शब्द नहीं लिखा। इन्हीं में से एक हैं विद्युत जामवाल, जिन्होंने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए ऐसा न करने की वजह बताई है।

विद्युत ने ट्वीट किया- मैं केवल चुप हूं

विद्युत ने ट्वीट किया- यदि आप थोड़ा रुककर सुनें तो मौन बोलता है। आंखों के आंसू और स्मृतियों को न लिख पाना भीदुःख व्यक्त करने का एक तरीका हो सकता है।न तो दिवंगत आत्मा और न ही उसका परिवार ट्वीट्स पढ़ रहा है, तो किसके लिए लिखना है? हम सभी शोक करते हैं और शोक मनाते हैं- मैं केवल चुप रहकर यह कर रहा हूं।

फैन्स ने कृति, रिया को भी किया थाट्रोल

सुशांत की मौत के बाद जब कृति सैनन, रिया चक्रबर्ती ने कोई पोस्ट नहीं किया तब भी सोशल मीडिया यूजर्स ने इन दोनों के अलावा कई और बॉलीवुड सेलेब्स को ट्रोल किया था। हालांकि कृति की ओर से उनकी बहन नुपूर सैनन ने इसका जवाब दिया था। बाद में कृति ने भी एक पोस्ट के जरिए अपना दुख शेयर किया था। जबकि रिया चक्रबर्ती कूपर हॉस्पिटल पहुंची थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vidyut Jammwal on Sushant Singh Rajput demise Neither departed soul nor family is reading the tweets, so who to write for


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3degdev

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......