सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई सोनू सिंह का दावा- 'यह सुसाइड नहीं, मर्डर है; उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाया गया'

लॉकडाउन के कारणसुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आजमुम्बई में हो रहा है। पुलिस इंवेस्टिगेशन शुरू हो गया है और अभी तक सुसाइड काकोई मोटिव समझ नहीं आया है क्योंकि कोई नोट बरामद नहीं हुआ है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटनेको असली वजह बताया गया है। गले पर फंदे के निशान को छोड़कर सुशांतके शरीर पर किसीघाव या चोट का कोईनिशान नहीं है।

सोमवार को सुशांतके फ्लैट परफॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची है।पुलिस पहले से ही घर पर मौजूद है। आज सुशांत के दोस्तों के बयान दर्ज किए जाएंगे।सुशांत की बहन मीतू सिंह का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किया गया है। मीतू परिवार की पहली सदस्य थीं जिन्होंने सुशांत की बॉडी को लटकते हुए देखा था। इसके अलावा पुलिस अब तक 17 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें परिवार के कुछ सदस्य भी शामिल हैं।

इसी बीच, सुशांत के पूर्णिया में रहने वाले चचेरे भाई सोनू सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में दावा किया कि, सुशांत की हत्या हुई है, जो कुछ हुआ है उसेआत्महत्या कर रंग दिया जा रहा है क्योंकि वे इतने कमजोर नहीं थे। दैनिक भास्कर के पास इस बातचीत का ऑडियो क्लिप है, जिसे हम यहां सुना रहे हैं।

बकौल सोनू सिंह- 'हमें लगता हैसुशांत को उकसाया गया'

"सुशांत के पापा, बड़े भाई और भाभी तीनों सोमवार की सुबह 11:30 बजे फ्लाइट से मुंबई गए हैं। सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में ही होगा। रविवार की देर रात जीजाजी गए थे। उनका नाम ओमप्रकाश सिंह है। सुशांत की हत्या हुई है आत्महत्या नहीं है यह,इसको आत्महत्या कर रंग दिया जा रहा है। ऐसा करने को, किसने उकसाया है उन्हें यह तो जांच का विषय है। वह इतना कमजोर नहीं था कि आत्महत्या कर ले। सबसे पहले जानकारी तो सुशांत के नौकर ने ही पुलिस को दी। साथ में दो नौकर और एक मैनेजर रहा करते थे।

बंगाली लड़की का हाथ है कि नहीं है या किसका है, हम किसी पर उंगली अभी तो नहीं उठा सकते, लेकिन यह जरूर है कि उन्हें उकसाया गया और तब ऐसा कदम सामने आया। भैया मुंबई गए हुए हैं डीजीपी साहब भी साथ में है। हम लोगों को प्रशासन में पूरा विश्वास है।

हम लोगों को नहीं मालूम कि वह लिव-इन में किसी के साथ रहते थे। इसमें कोई सच्चाई नहीं है कि वह किसी के साथ लिव-इन में रहते थे। सुशांत किसी के प्यार में भी नहीं थे। ऐसा नहीं है कि जिनका नाम सुशांत के साथ घसीटा जा रहा है, उन पर आरोप नहीं है। हम लोग चूंकि चश्मदीद नहीं हैं, इसलिए सीधे तौर पर आरोप नहीं लगा सकते। मगर यह जांच का विषय तो है और हमें लगता है कि सुशांत को उकसाया गया।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant's cousin Sonu Singh claims- 'This is not Suside, Sushant's murder; He was instigated, then took such a step '


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hmPwYm

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......