अभिनेता गोविन्दा की कार को यशराज की कार ने टक्कर मारी; अंदर बैठे थे उनके बेटे यशवर्धन; रजामंदी से सुलझा केस
बुधवार रात करीब 8:30 बजे मुम्बई के जुहू इलाके मेंअभिनेता गोविंदा केबेटेयशवर्धन आहूजा की कार का एक्सीडेंट हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिकउनकी कार को आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स से अटैच एककार ने टक्कर मार दी। हालांकि दुर्घटना में दोनों ही कारों में सवारकिसी भी व्यक्ति कोगंभीर चोट नहीं आई है।
गोविंदा की कार में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा और ड्राइवर मौजूद थे।यशराज की कार को उनका कोईड्राइवर चला रहा था। जूहू पुलिस के मुताबिक़ इस मामले को कोई शिकायत भी दर्जनहीं हुई है। मामले को दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी सेसुलझा लिया है।
बॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं यश
56 साल के गोविंदा के दो बच्चे हैं - बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। टीना फिल्मों में किस्मत आजमा चुकी है और अब गोविंदा को यश से बड़ी उम्मीदें हैं। यश नेलंदन से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया है। इसके बादउन्होंने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की मार्केटिंग टीम में भी काम किया। बीते दिनोंखबर थीकि यशसलमान खान स्टारर ‘किक’ के सीक्वल से डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण ये प्रोजेक्ट अटक गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dx7Jzt
Comments