एक्टर अली फजल की मां का लखनऊ में निधन, बुधवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने के बाद संभल न पाईं
बॉलीवुड एक्टर अली फजल को बुधवार सुबह एक बेहद दुखद खबर का सामना करना पड़ा।लखनऊ में रहने वाली उनकी मां का निधनहो गया। उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और वे चल बसीं। दुख की इस घड़ी में संवेदना जतानेवाले लोगों के प्रति अली फजल ने आभार जताया है।
इस मौके पर अली ने अपने प्रवक्ता के माध्यम से एक स्टेटमेंट जारी करते हुएफैंस और मीडिया से कुछ वक्त तक संपर्क नहीं करने का अनुरोध किया है। अली लखनऊ के रहने वाले हैं। वे थ्री इडियट्स, आलेवज कभी-कभी, फुकरे, बात बन गई, बॉबी जासूस, सोनाली केबल, खामोशियां, हैपी भाग जाएगी और प्रस्थानम जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वे कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में निभाया 'गुड्डू पंडित' का उनका किरदार काफी फेमस है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hFnt6z
Comments