सोनू निगम के सपोर्ट में आईं पायल रोहतगी, बोलीं- ये सुबूत है कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म, गुंडागर्दी और कास्टिंग काउच चलता है

पायल रोहतगी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे सोनू निगम के सपोर्ट में बोलती नजर आईं। पायल ने कहा अब पता चला किम्यूजिक इंडस्ट्री में टी-सीरीज का कंट्रोल चलता है।उन्होंने भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्हें पति का अंधभक्त कहा। सोनू के लिए पायल ने कहा कि अगर लोग आपकी बात नहीं मान रहे हैं तो यह बताता है वेलोग कितने डम्ब हैं। हो सकता है दिव्या खोसला अगली सोनम कपूर हों।

सुशांत की मौत से उठी है आवाज

इस वीडियो में पायल ने सनी लिओनी को सबसे ज्यादा काम मिलने की वजह भी बताई। वे बोलीं- अब सबको समझ आ गया होगा कि बॉलीवुड में काम या तो नेपोटिज्म, गुंडागर्दी, कास्टिंग काउच के चलते मिलता है। मैं उम्मीद करती हूं कि हम सुशांत की मौत पर आवाज बुलंद रखेंगे ताकि सुशांत के साथ जो हुआ वो किसी और के साथ न हो। सोनू जी को मेरा सपोर्ट है।

सोनू के सपोर्ट में आए ये सेलेब्स

सोनू के भूषण कुमार के लिए पोस्ट किए गए सनसनीखेज वीडियो के बाद अब तक अदनान सामी, अलीशा चिनॉय, मोनाली ठाकुर, सुनील पॉल और अब पायल रोहतगी भी सपोर्ट में आ गई हैं। वहीं भूषण की पत्नी दिव्या खोसला कुमार के अलावा अभी तक किसी ने भी भूषण का सपोर्ट नहीं किया है। जबकि साजिद खान, फराह खान की तरफ से भी इस मामले में कोई रिएक्शन अब तक नहीं आया है क्योंकि मरीना का नाम सामने आते ही साजिद का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Payal Rohatgi came in support of Sonu Nigam said these are proofs that nepotism Mafia and casting couch runs in Bollywood


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dvswn0

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......