विद्युत जामवाल लॉन्च करने जा रहे हैं यू-ट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए दी जानकारी

विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए जल्द ही अपने यू-ट्यूब चैनल को लॉन्च करने की जानकारी दी। इस वीडियो में वे अपने डॉग सेल्वाडोर डाली से बात करते नजर आ रहे हैं। फैन्स को विद्युत का अपने यू-ट्यूब चैनल के बारे में बताने का यह अंदाज बेहद पसंद आया। विद्युत अभी तक अपने फैन्स और फॉलोअर्स को इंस्टाग्राम के जरिए ही स्टंट करने का चैलेंज देतेरहे हैं।

डेट नहीं बताई लेकिन लॉन्चिंग जल्द

वीडियो में वे अपने डॉगी डाली से कह रहे हैं- डाली पानी पर चलना पसंद करोगे। तब डाली के बबल थॉट में लिखा हुआ आता है - अब और कोई डरावना स्टंट नहीं। इसके बाद विद्युत कहते हैं - पानी पर किसह तरह चल पाओगे इसके लिए मेरा यू-ट्यूब चैनल जरूर देखना। वीडियो के आखिर में यही मैसेज फ्लैश होता है कि विद्युत जामवाल का यू-ट्यूब चैनल जल्द आ रहा है।

##

गुडविल फाॅर गुड भी करेंगे लॉन्च

पिछले दिनोंविद्युत जामवाल ने इंडिया की फाइनेंशियल फिटनेस को मजबूत बनाने के लिएएक प्लेटफॉर्म गुडविल फॉर गुड लॉन्च किया है। इसके जरिए वे नए एंटरप्रेन्योर्सको प्रमोट करेंगे। इसके लिए भीविद्युत ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसमें वे कह रहे थे -मेरे पास कई ऐसे आइडिया आए, जिनमें बदलाव लाने की ताकत थी। लेकिन, ऐसे आइडिया वालों के पास इसे दिखाने का कोई मंच नहीं था। गुडविल फॉर गुड के जरिए मैं ऐसे तेज दिमाग वालों और उनके अपरंपरागत तरीकों को प्रमोट करूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vidyut Jammwal is going to launch YouTube channel soon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AlF9Dr

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......