पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंटर रीस्टोर हुआ, एक्ट्रेस ने फिर किया विवादित ट्वीट; पुलिस केस भी दर्ज

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की आरोपी महिला और उसके धर्म के खिलाफ विवादित ट्वीट करने वाली पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद पायल के सपोर्ट में #isupportpayalrohatgi ट्रेंड करने लगा। और अब वापस उनका अकाउंट री-स्टोर कर दिया गया है। इसके बाद पायल ने एक बार फिर ट्विटर पर अकाउंट सस्पेंड किए जाने पर गुस्सा वीडियो के जरिएनिकाला है।वीडियो में सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बोलने वालोंका अकाउंट क्यों नहीं सस्पेंड हुआ।

वीडियो में वे कह रही हैं - इन सब लोगों के ट्विटर अकाउंट वैलिड हैं, एक्टिव हैं, वर्किंग हैं। मगर पायल के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया जाता है, क्योंकि पायल उन लोगों को गाली देती है जो लोग हमारे देश के खिलाफ षडयंत्र रचते हैं।यह वीडियो पायल के फैन ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

पायल ने फिर किया विवादित ट्वीट

पायल ने अकाउंट रीस्टोर होने के बाद किएट्वीट में कथित उदारवादियों को निशाना बनाया है। हालांकि, उनके ट्वीट में लिखी बातों का जिक्र यहां नहीं किया जा सकता है। पायल ने लिखा-उदारवादी उस महिला को अपशब्द कहने पर मुझे जहरीली और नागिन कह रहे हैं, जो दंगों में जल रहीदिल्ली के पीछे हैं। इन बेकार लोगों को अपने जीवन के बारे में कुछ करना चाहिए, क्योंकि ये बहुत ज्यादा कुंठित हो गए हैं।

मुंबई में पायल के खिलाफ केस दर्ज

एडवोकेट अली काशिफ खान ने पायल रोहतगी के खिलाफ दिल्ली दंगों की आरोपी महिला और उसके धर्म के खिलाफ ट्वीट करने के मामले में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने इस बात की पुष्टि की है। काशिफ ने कहा- मैंने पायल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सेशन कोर्ट में उनका मामला लंबित है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कोर्ट उन्हें पेश होने के लिए समन भेजेगा।

क्या था पूरा मामला
पायल ने दिल्ली दंगों की आरोपी महिला सफूरा जरगार के खिलाफ ट्वीट किया था। सफूरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वह अभी तिहाड़ में बंद है। उसके खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है। पायल ने जब सफूरा के धर्म के बारे में ट्वीट किया तो उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद पायल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Payal Rohatgi Twitter Account Restored after suspending Actress posted Controversial Tweet Again


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f7f1uR

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......