सुशांत को नहीं भूला पा रहीं उनकी ऑनस्क्रीन बहन, हफ्तेभर में तीसरी पोस्ट शेयर कर लिखा- राज तुम्हारे साथ ही चला गया

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे एक हफ्ते से ज्यादा हो चुका है, लेकिन उनकी ऑनस्क्रीन बहन बनचुकीं एक्ट्रेस भूमिका चावला उन्हें अब तक भूला नहीं सकी हैं। उन्होंने हफ्तेभर में तीसरी बार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुशांत को याद किया है। भूमिका ने फिल्म में धोनी की बड़ी बहन जयंतीका किरदार निभाया था। हाल ही में लिखीपोस्ट में भूमिका ने लोगों से सुशांत की मौत को लेकर अटकलें लगाने की बजाए उस वक्त का सदुपयोग करने की अपील की।

सोमवार को लिखी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में भूमिका ने लिखा, 'प्रिय सुशांत, तुम जहां कहीं भी हो, तुम भगवान की गोद में हो... तुम्हें गए हुए एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है... तुम किस वजह से दूर हो गए... ये रहस्य भी तुम्हारे साथ ही चला गया - तुम्हारे दिल और दिमाग में गहराई में दबा रह गया।'

आगे उन्होंने लिखा, 'वे सभी लोग जो इससे प्रभावित हुए हैं, उनसे मैं कहना चाहती हूं कि आप प्रार्थना करें और समय को अपना और अपने आसपास के लोगों का ध्यान रखने में समर्पित करें। इस बात को लेकर कई अटकलें हैं कि ऐसा क्यों हुआ... इसे लेकर बहुत सा कीचड़ फैला हुआ है... इसे लेकर बहुत गुस्सा भी है।

'किसे दोषी ठहराया जाए, इंडस्ट्री ने ऐसा किया, रिलेशनशिप की वजह से ऐसा हुआ... इससे आगे और भी बहुत कुछ...। प्रिय लोगों जो आत्मा जा चुकी है उसका सम्मान करें... प्रार्थना करें और आगे बढ़ें... इस वक्त को एक-दूसरे की देखभाल करने में लगाएं। उन जरूरतमंद बच्चों की देखभाल करने में लगाएं, जिन्हें शिक्षा की जरूरत है। चाहे जैसे भी कर सकें उन्हें पढ़ाएं / खुद के लिए और अपने आसपास के लोगों के लिए प्रार्थना करें।'

आगे भूमिका ने लिखा, 'एक्सरसाइज- सकारात्मक रहें... लोगों को दोष ना दें... एक-दूसरे का सम्मान करें... इंडस्ट्री को खुद ही अपने अंदर से समाधान निकालने दें और सार्वजनिक रूप से सार्वजनिक चर्चा ना करें। उनके लिए प्रार्थनाएं।'

मौत के अगले दिन लिखी थी इमोशनल पोस्ट

सुशांत की मौत के अगले दिन भूमिका ने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'उम्मीद है तुम अपनी अंतिम लक्ष्य तक पहुंच गए होगे... और उम्मीद है कि तुम्हारी मुलाकात अपनी मां से भी हो गई होगी। ये बेहद दिल तोड़ने वाला रहा... काश तुमने अपने दोस्तों और परिवार वालों से बात कर ली होती... काश वे भी तुम्हारी चुप्पी को समझ गए होते... भगवान तुम्हारे परिवार को शक्ति देऔर उन सबको भी शक्ति दे जो अंधेरी कालकोठरियों से चुपचाप निपटते रहते हैं।'

आगे उन्होंने लिखा,'बात करें, इससे मदद मिलती है... लोगों से निवेदन है कि कृपया सुनें और उनको अपना समय दें जो जरूरत में हैं। प्रार्थना... अपने घर से बाहर निकलें, भले ही वो कुछ क्षमों के लिए क्यों ना हो... प्रार्थना करें... प्रार्थना करें... प्रार्थना करें...'

शूटिंग के आखिरी दिन का फोटो शेयर किया था

इससे एकदिन बाद भूमिका ने सुशांत के साथ शूटिंग के आखिरी दिन काफोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'ये एमएस धोनी के लिए शूटिंग का मुंबई में हमारा आखिरी दिन था... तब हमने साथ में इस फोटो को लिया था। ये जनवरी 2016 की बात है... और वो अंत था... और यह भी अंत है...'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhumika Chawla again shares emotional post after sushant singh rajput demise : Bhumika plays Sushant's onscreen sister role in M.S. Dhoni: The Untold Story


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cw3OWL

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......