काम्या पंजाबी ने कहा, 'करण पटेल से ब्रेकअप के बाद ढाई साल तक डिप्रेशन में रही, खाना-सोना भी हो गया था मुश्किल'

टेलीविजन एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने करण पटेल के साथ 2015 में हुए ब्रेकअप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में काम्या ने कहा है कि उन्हें इस ब्रेकअप से उबरने में तकरीबन ढाई साल का वक्त लगा।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए इंटरव्यू में काम्या ने कहा, 'सच बताऊं तो करण के बाद मुझे नॉर्मल लाइफ में वापस आने में तकरीबन ढाई साल लगे। रिलेशनशिप में थी तो मैं अपनी जिंदगी से प्यार करने लगी थी। मैं समय पर खाना खाती थी, सोती थी, दोस्तों से बात करती थी, काम पर जाती और वापस आती थी। लेकिन ब्रेकअप के बाद मैं ना खाना खा पाती थी, ना सो पाती थी। मुझे कुछ करने की इच्छा नहीं होती थी। मैं डिप्रेशन में थी। मैं काउंसलिंग का सहारा ले रही थी। अब मैं अपनी जिंदगी खुलकर जी रही हूं। मैं अब किसी भी चीज को लेकर कोम्प्रोमाइज़ नहीं करती। अब मुझे लगता है जैसे अब मैं जेल से बाहर आ चुकी हूं और मैं उसके अंदर दोबारा नहीं जाना चाहती।'

काम्या ने कर ली शादी: काम्या अब ब्रेकअप का दर्द भूलकर जिंदगी में काफी आगे बढ़ गई हैं। उन्होंने इसी साल फरवरी में बिजनेसमैन शलभ डांग से शादी कर ली थी। 40 साल की काम्या की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता सिर्फ 10 साल ही चल पाया था। 2013 में कपल का तलाक हो गया। बंटी से काम्या की एक बेटी (आरा) है, जो अब उनके साथ ही रहती है।

करण पटेल ने भी कर लीशादी: काम्या से ब्रेकअप के बाद करण पटेल भी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से 3 मई 2015 को मुंबई में शादी कर ली थी। करण पिछले साल ही बेटी मैहर के पिता भी बन गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kamya Panjabi says break-up with Karan Patel pushed her into depression for 2.5 years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31p3jbg

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......