सुशांत सिंह राजपूत की मौत से फिर भावुक हुईं कृति सेनन, लिखा- 'काश आपने प्यार करने वालों को दूर ना किया होता'
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'राब्ता' में साथ नजर आए हैं। फिल्म के बाद दोनों की दोस्ती काफी गहरी थी। साथ ही रूमर्स से थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में सुशांत के अचानक सुसाइड कर लेने पर कृति काफी सदमे में हैं। मौत के तीसरे दिन कृति ने सुशांत को याद करते हुए उनके लिए एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया है।
राब्ता एक्ट्रेस कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सुशांत के साथ चंद फोटोज शेयर की हैं। इनके साथ एक्ट्रेस लिखती हैं, 'सुश मुझे पता है तुम्हारा प्रतिभाशालीदिमाग तुम्हारा बेस्ट फ्रेंड और तुम्हारा सबसे बुरा दुश्मन भी था। मगर ये मुझे पूरी तरह तोड़ चुका है कि तुम्हारी जिंदगी में ऐसा कुछ हुआ जिससे तुम्हें जिंदा रहने से ज्यादा मरना आसान या बेहतर लगा। काश तुम्हारे साथ ऐसे लोग होते जो तुम्हें इस मूमेंट से निकाल पाते। काश तुमने उन लोगों को खुदसे दूर ना किया होता जो तुमसे प्यार करते थे'।
आगे उन्होंने लिखा, 'काश मैंवो ठीक कर पाती जो तुम्हारे अंदर टूटा था। मगर मैं ऐसा नहीं कर पाई। मैं बहुत कुछ चाहती हूं। मेरे दिल का एक टुकड़ा तुम्हारे साथ चला गया है। और एक टुकड़ा हमेशा तुम्हें जिंदा रखेगा। ना कभी तुम्हारी खुशी के लिए दुआ करना छोड़ा और ना छोड़ूंगी'।
अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं कृति
14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले में किया गया। इसमें कृति सेनन, रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, वरुण शर्मा समेत इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए थे।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N5emxY
Comments