छाते की मदद से सेट पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कर रहे हैं जेडी मजेठिया, सभी मेकर्स से की इस नए आइडिया को अपनाने की अपील
इंडस्ट्री के सभी बड़े संगठनों के बीच हुई शूटिंग ने नियमों पर सहमति के बाद अब ज्यादातर टीवी शोज की शूटिंग शुरू कर दी गई है। महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन में सभी आर्टिस्ट के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए सब टीवी के शो भाकरवड़ी की टीम ने नई तरकीब निकाली है जिसमें सभी छाते की मदद से एक दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं।
भाकरवड़ी शो के निर्माता जेडी मजेठिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक क्रिएटिव आइडिया शेयर करते हुए वीडियो जारी किया है। इसमें भाकरवड़ी शो के सेट में मौजूद सभी मेंबर्स छाता लेकर ठहलते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रक्रिया से हर किसी को एक दूसरे से नियमित दूरी बनाने में मदद मिल रही है। पास से गुजरने के बावजूद छाते की चोड़ाई से हर कोई अपने आप दूर होता चला जा रहा है।
जेडी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, सिर्फ दर्शकों की ही नहीं बल्कि हम अपने एक्टर्स और आर्टिस्ट की भी केयर करते हैं। सभी सावाधियों के साथ सेट पर सब उपस्थित हुए हैं। ये यूनीक आइडिया हमें एक दूसरे से दूर रखने में मदद करेगा।
इस यूनिक आइडिया को शेयर करते हुए जेडी ने बाकी आर्टिस्ट और मेकर्स को भी इसे अपनाने की सलाह दी है। साथ ही ये तरीका अन्य सेक्टर में काम कर रहे लोगों के लिए भी मददगार हो सकता है। सब टीवी पर प्रसारित होने वाले शो भाकरवाड़ी की शूटिंग शुक्रवार से शुरू कर दी गई है जो एक गुजराती परिवार की कहानी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B2gbtn
Comments