लंबे समय बाद घर से बाहर निकलीं अर्चना पूरन सिंह, बोलीं- 'इकोनॉमी बचाने के लिए देश खुला है मगर खुदको हमें अपने आप सुरक्षित रहना पड़ेगा'

लॉकडाउन में छूट मिलते ही सभी सेलेब्स घरों से बाहर निकले हैं। इसी बीच अर्चना पूरन सिंह भी एक लंबे समय बाद अपने घर के बाहरठहलने पहुंची थीं।आजाद महसूस करते हुए अर्चना ने बाहर निकलने का अनुभव शेयर करते हुए फैंस को खास सलाह दी है।

अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कियाहै जिसमें उन्होंने कहा, 'सोचिए आज मैं कहां ठहल रही हूं। ये घर के बाहर वाले कॉम्प्लेक्स की सड़क है। मैं एक लंबे समय बाद घर से बाहर ठहल रही हूं'। वीडियो में घर के आस-पास की जगहों से रूबरू करवाते हुए अर्चना ने लिखा, 'लॉकडाउन आंशिक रूप से खुला। तो थोड़ा घर से बाहर झांकना हुआ आखिरकरा। कॉम्प्लेक्स के अंदर ठहलना भी बेहतरीन आजादी का अनुभव है। मगर कहना चाहूंगी कि दोस्तों, लॉकडाउन इकोनॉमी बचाने के लिए खुला है लेकिन खुद को हमें अपने आप ही सेव करना पड़ेगा। तो इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करें। सुरक्षित रहें'।

लॉकडाउन से आए घरवालों में पॉजिटिव बदलाव

अर्चना लॉकडाउन के बाद से ही कभी अपनी हेल्पर भाग्यश्री तो कभी अपने परिवार के साथ मस्ती कर रही हैं। हाल ही में भास्कर से बातचीत के दौरान अर्चना ने बताया कि उनके परिवार वालों को लॉकडाउन से बहुत कुछ सीखने मिला है। अर्चना के पति परमीत और बेटे घरों से ही अपना काम कर रहे हैं जिसमें वो भी मदद करती हैं। एक दूसरे की मदद करते हुए उनके परिवार में कई पॉजिटिव बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा, 'कोविड-19 ने दुनिया को बहुत दुख दिए हैं लेकिन अगर इसे पॉजिटिव तरीके से ले तो बहुत कुछ सीख सकते हैं'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Archana Puran Singh walk outside the house after a long time, said- 'The country is open to save the economy but we have to protect ourselves by own'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zmklvi

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......