रात भर बैचेनी से सुशांत को याद करती रहीं एकता कपूर, पुरानी फोटो से बनाया वीडियो और लिखा- हम हर दिन तुम्हारा जश्न मनाएंगे

एकता कपूर सुशांत सिंह के जाने के बाद पूरी रात सो नहीं सकीं। उनके जेहन में वो हर बात कौंधती रही जो सुशांत से जुड़ी थी। कैसे उन्हें खोजा गया। पवित्र रिश्ता के सेट पर और स्टार्स की पार्टी मेंवे एकता से क्या-क्या शेयर करते थे। इन्हीं सारी यादाें को समेट कर एकता ने एक वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ लिखी पोस्ट में वे कह रही हैं - हम हर दिन तुम्हारा जश्न मनाएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि अब तुम अपनी मां के साथ होगे, जिन्हें तुम बहुत मिस करते थे।

एकता कपूर ने लिखी लम्बी पोस्ट

इस वीडियो के साथ एकता लिखती हैं- एक लंबी बैचेन रात के बाद,कुछ अलग करने की हिमाकत की है। मैं अगर कुछ शेयर कर सकती हूं तो वह बालाजी टेलीफिल्म की हमारी कुछ फोटो हैं। यह मुझे सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या हम हैं। हम वाकई हैं, उन लोगों के लिए जिन्हें हम प्यार करते हैं और जिनकी फिक्र करते हैं। क्या हम लोगों को वाकई जानते हैं, या फिर केवल उन लोगों के बारे में राय बनाते हैं, जो नियमों का पालन नहीं करते हैं।

तुमने कभी भी अपनी अगली हिट के बारे में बात नहीं की। तुम केवल एस्ट्रोलॉजी, एस्ट्रोनॉमी, मेटा फिजिक्स, शिव होने के मायने खोजते रहते थे। नासा में तारों की खोज के बारे में जानते थे। यह एक कलाकार के लिए थोड़ा अजीब है। पृथ्वी कैफे में बालाजी की टीम ने जब तुम्हें खोजा था और फिर तुम भारत के एक बड़े सितारे बने। तुमने सब कुछ किया। हम हर दिन तुम्हारा जश्न मनाएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि अब तुम अपनी मां के साथ होगे, जिन्हें तुम बहुत मिस करते थे।

##


2 जून की इस पोस्ट में एकता ने पवित्र रिश्ता की लीड जोड़ी सुशांत सिंह और अंकिता लोखंडे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- हम टॉप 50 से बाहर हो गए थे, तब जी टीवी ने हमें मौका दिया था। हम अपने एक शो के सैकंड लीड एक्टर को लीड एक्टर के तौर पर कास्ट करना चाहते थे। लेकिन जी के क्रिएटिव हैड्स इसके लिए राजी नहीं थे। तब हमने उन्हें आश्वस्त किया था कि उनकी एक मुस्कान लाखों दिल जीत लेगी और ऐसा हुआ।

##

इसी पोस्ट पर सुशांत ने किया था कमेंट

सुशांत सिंह ने एकता की इसी पोस्ट पर कमेंट किया था। पोस्ट में सुशांत ने लिखा था- इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा मैम। एकता ने इस बातचीत को शेयर करते हुएलिखा था - ये सही नहीं किया सुशी, एक हफ्ते में सब बदल गया। ये सही नहीं किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ekta Kapoor remembering Sushant Singh Rajput and gave tribute through video


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y3fxEw

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......