महीने बाद घर से बाहर निकलकर एक्साइटेड हुईं रश्मि देसाई, सभी सावधानियों के साथ कर रही हैं एंजॉय

लॉकडाउन के बाद से ही रश्मि देसाई घर में बंद थीं। अब जब देश खुलना शुरू हो गया है तो रश्मि ने भी बाहर निकलकर अपनी पसंदीदा कॉफी पी है। घर से बाहर निकलकर रश्मि ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेहद एक्साइटेड नजर आ रही हैं।

सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई वीडियो में रश्मि कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी नजर आ रही हैं। इसमें रश्मि अपने कैरी बैग से स्टारबक्स की कॉल्ड कॉफी दिखाते हुए कहती हैं, ‘मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। आपको सारे रूल्स फॉलो करते हुए अपनी जिंदगी एंजॉय करनी है’। वीडियो में रश्मि ने मास्क भी पहना हुआ है।

इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘स्टारबक्स से कॉफी पिए हुए एक सदी महसूस होती है। नया नॉर्मल अपना रही हूं पूरी सुरक्षा के साथ। लॉकडाउन वाली कॉफी’। इसके पहले भी रश्मि लॉकडाउन में लगातार अपनी हर अपेडट फैंस से शेयर कर रही हैं।

लॉकडाउन में खुदको बेहतर बनाने की कोशिश

भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में रश्मि ने बताया कि वो लॉकडाउन के दौरान अपनी फिटनेस, स्किन और एक्टिंग को बेहतर बनाने की कोशिश में हैं। एक्ट्रेस घर में ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ ही बिता रही हैं।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After months, Rashmi Desai got excited by stepping out of her house, she is doing it with all precautions


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eKM07V

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......