सुशांत की मौत के बाद लगातार ट्रोलिंग झेल रही कृति सेनन का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया को कहा, 'जहरीली और फेक जगह'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मीडिया और फैन्स के रवैय्ये से कृति सेनन काफी गुस्से में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर अपनी भड़ास निकाली है। सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कृति ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी जिसकी वजह सेपिछले कुछ दिनों से ट्रोल हो रही थीं। इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात कही।

कृति ने लिखा, ‘यह बहुत ही अजीब बात है कि ट्रोलिंग और गॉसिप करने वाली दुनिया अचानक जागे और आपकी अच्छाईयों के बारे में बात करने लग जाए जब आप इस दुनिया में न रहो।सोशल मीडिया सबसे फेक और जहरीली जगह है। और अगर आपने पब्लिकली कुछ नहीं लिखा और RIP पोस्ट नहीं किया तो समझ लिया जाता है कि आपको दुख नहीं है जबकि रियलिटी में यही लोग सबसे ज्यादा दुखी होते हैं।ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया रियल दुनिया है और रियल दुनिया फेक समझी जाने लगी है।

मीडिया पर भी उठाए सवाल: कृति ने अपनी पोस्ट में मीडिया पर भी सवाल उठाते हुए लिखा, 'कुछ मीडियाकर्मी अपनी संवेदनशीलता पूरी तरह से खो चुके हैं। ऐसे समय में वह आपसे कमेंट की अपेक्षा करते हैं और आपको लाइव आने के लिए कहते हैं। कैसे???'अंतिम संस्कार में जाते वक्त साफ तस्वीर क्लिक करने के लिए कार का दरवाजा ठोकना और बोलना,मैडम शीशा नीचे करो न। मैं मीडिया से गुजारिश करती हूं अंतिम संस्कार पर्सनल होते हैं। ऐसी जगह न आएं और आएं तो थोड़ी गरिमा बनाए रखें। इंसानियत को काम से ऊपर रखें। चमक-धमक के बीच हम भी साधारण इंसान हैं और हमारी भी आप ही की तरह कुछ भावनाएं हैं। यह मत भूलिए।'

कृति ने कहा, 'रोना कमजोरी नहीं': कृति ने इसके अलावा जर्नलिज्म की भी मर्यादा तय करने की बात कही और ब्लाइंड आइटम्स को पूरी बैन करने की मांग की।

कृति ने आगे कहा, 'हमें ये बातें बोलनी बंद करनी होगी कि लड़के नहीं रोते, ऐसे नहीं रोते, रो मत और स्ट्रॉन्ग बनो। रोना, कमजोरी की निशानी नहीं होती। तो अगर आपको रोना आता है तो रो, आपको चिल्लाना है तो चिल्लाएं। ठीक महसूस नहीं कर रहे तो कोई बात नहीं इसमें कुछ गलत नहीं है। आप अपना टाइम लोऔर चीजें ठीक करो। परिवार से बात करोजो आपसे बहुत प्यार करता है। वो आपकी ताकत है और हमेशा आपके साथ रहेंगे।'

निधन के दो दिन बाद सुशांत के लिए लिखी पोस्ट: इससे पहले कृति ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर सुशांत को याद करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखी थी। उन्होंने कहा था, 'मेरे दिल का एक हिस्सा तुम्हारे साथ ही चला गया सुशांत। काश तुमने उन लोगों को खुद से दूर न किया होता जो तुमसे प्यार करते थे।'

कृति की इंस्टाग्राम पोस्ट


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
actress Kriti Sanon blasts media and calls social media ‘fakest, most toxic’ place


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hA0CcE

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......