रिया चक्रवर्ती को पसंद नहीं करता सुशांत का परिवार, एक्टर के अंतिम संस्कार में शामिल होने तक से रोक दिया था

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से उनका परिवार, दोस्त और चाहने वाले सदमे में हैं। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि अभिनेता की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने से रोक दिया गया था। बताया जा रहा है कि ऐसा सुशांत के परिवार वालों ने किया था।

अस्पताल में दिखीं रिया, लेकिन श्मशान घाट से रहीं गायब

स्पॉटब्वॉय ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सुशांत के फैमिली मेंबर्स ने रिया को स्पष्टतौर पर कह दिया था कि वे उनके अंतिम संस्कार में शामिल न हों। यही वजह है कि 15 जून को जब विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट पर सुशांत को अंतिम विदाई दी गई तो रिया वहां कहीं नजर नहीं आईं। जबकि उसी दिन सुबह उन्हें कूपर हॉस्पिटल में देखा गया था, जहां अभिनेता का पोस्टमार्टम हुआ था।

सुशांत के परिवार से न बनने की बात रिया ने स्वीकार की
रिया ने पुलिस को दिए बयान में यह स्वीकार किया है कि अभिनेता की फैमिली के साथ उनके ताल्लुकात अच्छे नहीं हैं। वहीं, सूत्र भी बताते हैं कि सुशांत के फैमिली मेंबर्स रिया को पसंद नहीं करते।

यहां तक कि सुशांत की बहनें प्रियंका सिंह और श्वेता सिंह कीर्ति रिया को सोशल मीडिया पर भी फॉलो नहीं करतीं और न ही रिया इन दोनों को फॉलो करती हैं। दिलचस्प बात यह है कि सुशांत की ये दोनों बहनें कथिततौर पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कृति सेनन को फॉलो करती हैं और कृति भी दोनों को फॉलो करती हैं।

सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रिंट स्क्रीन, जहां फॉलोअर्स की लिस्ट में रिया का नाम नहीं आ रहा है।
श्वेता सिंह कीर्ति जिन्हें फॉलो करती हैं, उनमें रिया चक्रवर्ती शामिल नहीं हैं।
रिया चक्रवर्ती श्वेता सिंह कीर्ति को फॉलो नहीं करतीं।

14 जून को हुआ सुशांत का निधन

34 साल के सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगा ली थी। वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे। पुलिस फिलहाल, आत्महत्या के कारण पता करने की कोशिश कर रही है। गुरुवार को रिया चक्रवर्ती से करीब 11 घंटे पूछताछ हुई थी। इसमें उन्होंने सुशांत के साथ अपने रिश्ते की बात स्वीकार की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput's family had told Rhea Chakraborty to not attend his funeral


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z4Rm8b

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......