अभिनेता को अंतिम विदाई देने मुंबई पहुंचा परिवार, कोरोना के चलते पटना में अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं मिली

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आज मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर किया जाएगा। इसके लिए उनके पिता के.के. सिंह, बड़ी बहन और चचेरे भाई विधायक नीरज सिंह मुंबई पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि परिवार की इच्छा थी कि सुशांत का अंतिम संस्कार उनके गृह नगर पटना में हो। लेकिन कोरोना महामारी के चलते उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली।

रविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी आत्महत्या की पुष्टि हो चुकी है। उनके पिता पटना में अकेले ही रहते हैं। जब उन्हें अचानक बेटे की मौत की खबर मिली तो वे बेहोश हो गए थे। सुशांत की तीन बहने हैं, जिनमें से एक मुंबई ही रहती है। उनकी एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी है।

सुशांत की बड़ी बहन पटना से मुंबई पहुंचीं। उनकी एक बहन मुंबई में ही रहती हैं। जबकि एक अमेरिका में सेटल्ड हैं। अमेरिका वाली बहन श्वेता सिंह कीर्ति भाई के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगी। वे 16 जून यानी मंगलवार को वहां से भारत के लिए रवाना होंगी। लेकिन उन्हें डर है कि भारत पहुंचते ही कहीं उन्हें 7 दिन के लिए क्वारैंटाइन न कर दिया जाए। फोटो जुलाई 2017 की है, जो श्वेता ने इंस्टाग्राम पर साझा की थी।


चचेरे भाई का दावा- सुशांत की हत्या हुई
पूर्णिया में रहने वाले सुशांत के चचेरे भाई सोनू सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में दावा किया, "सुशांत की हत्या हुई है आत्महत्या नहीं है यह, इसको आत्महत्या कर रंग दिया जा रहा है। ऐसा करने को, किसने उकसाया है उन्हें यह तो जांच का विषय है। हम किसी पर उंगली नहीं उठा सकते, लेकिन यह जरूर है कि उन्हें उकसाया गया। हम लोगों को प्रशासन में पूरा विश्वास है।"

सुशांत की फ्रेंड रिया चक्रवर्ती सोमवार सुबह कूपर हॉस्पिल पहुंचीं। यहां सुशांत का शव रखा गया गया था। इस मामले में पुलिस रिया से पूछताछ करेगी।कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एक रात पहले तक रिया सुशांत के साथ उनके घर पर ही थीं। सुसाइड से एक दिन पहले ही वे वहां से रवाना हुई थीं। इतना ही नहीं, सुशांत ने अपने बाकी दोस्तों को भी इधर-उधर भेज दिया था।

आज अंतिम संस्कार / अमेरिका में रहने वाली सुशांत की बहन 16 जून को भारत के लिए रवाना होंगी, क्वारैंटाइन पीरियड को लेकर चिंता जताई

परिवार की प्रतिक्रिया / सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई सोनू सिंह का दावा- 'यह सुसाइड नहीं, मर्डर है; उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाया गया'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई एयरपोर्ट पर सुशांत सिंह राजपूत के परिजन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N0Gfr6

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......