कांपते हाथों से पिता ने किया बेटे का अस्थि विसर्जन, बड़ी बहन और भाभी ने भी दी विदाई

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियों को गुरुवार को पटना में गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया गया। उनके पिता केके सिंह ने कांपते हाथों से उनके अवशेषों का विसर्जन किया। इस मौके पर उनके अलावा सुशांत कीबड़ी बहन श्वेता, भाभी और परिवार के अन्य करीबी लोग भी मौजूद थे।

आगे के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सुशांत का श्राद्धकर्म पटना में ही होगा। जिसमें उनके पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोग और रिश्तेदार भी शामिल होंगे।मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के बाद सुशांत की अस्थियां पटना लाई गई थीं।

बहन ने लिखा था इमोशनल नोट

इससे पहले गुरुवार सुबह उनकी बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अस्थि विसर्जन में शामिल होने की जानकारी देते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने लिखा था, 'जिन्होंने भी हमारे लिए प्रार्थना की, मैं उनको धन्यवाद कहना चाहती हूं। आज हम भाई का अस्थि विसर्जन करेंगे। मैं चाहूंगी कि हम सब उसके लिए प्रार्थना करें और उसकी यादों को दिल में बसाकर रखें। उसकी जिंदगी का जश्न मनाएं और उसे एक प्यारा और खुशनुमा फेयरवेल दें।'

14 जून को हुआ था निधन

सुशांत ने रविवार 14 जून की सुबह अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 15 जून को परिवार की मौजूदगी में सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया था। उनकी बड़ी बहन श्वेता अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं ले सकी थीं। वे 17 जून को अमेरिका से भारत आ पाईं थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत की अस्थियों का विसर्जन करते हुए उनके परिवार के सदस्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30STbYf

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......