किन्नर का किरदार निभा चुकी रुबीना दिलाइक अब मां वैष्णो देवी के किरदार में आएंगी नजर, शादी के लिए पूजा बनर्जी ने छोड़ा शो

लम्बे लॉकडाउन के बाद सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन्स के साथ एक बार फिर सभी टीवी कलाकार शूटिंग पर लौटने के लिए बिलकुल तैयार हैं। इसी बीच 'जग जननी मां वैष्णो देवी' शो जल्द ही दर्शकों के मनोरंजन के लिए आपके टीवी स्क्रीन पर लौटेगा, लेकिन खबर है कि दर्शकों को इस बार शो में नई मां वैष्णो देवी देखने को मिलने वाली हैं। इससे पहले मां वैष्णो देवी का किरदार एक्ट्रेस पूजा बैनर्जी निभा रही थीं जिन्होंने पर्सनल कमिटमेंट्स के चलते इस शो को अलविदा कह दिया है। ऐसे में अब मेकर्स नई मां वैष्णो देवी की तलाश में हैं।

खबरों के अनुसार मां वैष्णो देवी के किरदार के लिए प्रतिभाशाली अभिनेत्री रुबीना दिलाइक को नई मां वैष्णो देवी के लिए चुना गया है और इससे जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी उन्होंने साइन कर दिया है। रुबीना ने इससे पहले भी कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं और उन्होंने माइथो शो 'देवों के देव महादेव' में भी मां सीता का किरदार उम्दा निभाया था और अपने फैन्स से उन्होंने खूब तारीफ बटोरी थीं। इसलिए मां वैष्णो देवी के किरदार के लिए मेकर्स को रुबीना पर पूरा भरोसा था। ऐसे में अब रुबीना एक बार फिर नए किरदार में दर्शकों से उनके टीवी स्क्रीन पर मिलने को तैयार हैं।

शादी को समय देने के लिए पूजा ने छोड़ा शो

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार पूजा बनर्जी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को समय देने के लिए शो छोड़ा है। उन्होंने बताया, मैं कुछ ही दिनों पहले शो का हिस्सा बनी थी मगर लॉकडाउन के चलते ये आगे बढ़ गया। अब मुझे एहसास हुआ है कि मुझे इस शो में काम नहीं करना और अपनी शादी को समय देना है। मेरे पास अपने कुछ पर्सनल रीजन हैं। मुझे एक ब्रेक की जरुरत है और शायद अब मैं कुछ और महीनों तक काम ना करूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rubina Dilike, who played Kinnar, will now be seen in the role of ma Vaishno Devi after Pooja Banerjee left the show


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NjSuPL

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......