शूटिंग शुरू करने के लिए बेताब है कपिल शर्मा की टीम, अर्चना पूरन सिंह ने बताया व्हॉट्सएप्प ग्रुप में कैसी होती हैं बातें

अर्चना पूरन सिंह आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तरह-तरह के वीडियो बनाकर पोस्ट करती रहती हैं। लॉकडाउन के चलते लंबे समय से घर बैठने के बाद ह अब वे जल्द से जल्द सेट पर जाकर जज की कुर्सी पर बैठना चाहती है। हाल ही में अर्चना ने द कपिल शर्मा शो के व्हॉट्सएप्प ग्रुप पर होने वालीं बातें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने बताया कि भारती, कृष्णा और वो खुद जल्द शूटिंग करने का इंतजार कर रही हैंहैं।

शूटिंग पर जाने की तीव्र इच्छा व्यक्त करते हुए वे बताती हैं- 'मैं, भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक व्हाट्सएप ग्रुप पर यही बातचीत करते रहते हैं कि अरे! शो कब शुरू होगा। कृष्णा तो बिल्कुल पगला-सा गए हैं। वे कहते हैं कि मुझसे अब कॉमेडी कराओ। बिना कॉमेडी किए रहा नहीं जाता है। अभी बस हो गया। मुझसे बिना कॉमेडी किए जिया नहीं जा रहा है। जबकि भारती कहती हैं कि कब तक अपने बर्तन मांजते रहेंगे और कपड़े धोते रहेंगे। हमारा जो असली काम है, उसका हमको करने का मौका मिलना चाहिए। यकीनन सब अपने इस सीमा पर पहुंच गए हैं कि अब घर पर नहीं बैठा जाता'।

जल्द काम शुरू करना है बेहतर

हमें घर पर बैठने के लिए जो कहा गया है वह हमारी भलाई के लिए ही है। दरअसल एक बात यह भी है कि हमारी इंडस्ट्री में जो डेली बेसिस काम करते हैं, उनकी जो मांग है या उनकी भलाई के लिए जितना जल्दी काम शुरू हो उतना ज्यादा बेहतर है।

जज की कुर्सी में चार घंटे बैठना मुश्किल

मुझे कभी-कभी लगता था कि जज की कुर्सी पर चार घंटे लगातार बिना हिले-डुले बैठना कई बार बड़ा मुश्किल हो जाता है।एक्टर तो हिलते- डुलते रहते हैं। चलते-फिरते हैं अपनी एक्टिंग करते रहते हैं। कपिल भी अपनी कुर्सी से उठ जाता है और खड़ा होकर बातें करने लगता है। लेकिन मैं ही एक ऐसी हूं, जिन्हें अपनी कुर्सी पर फिक्स रहना है। कभी कभी तो ऐसा लगता था कि हाय राम ! लेकिन अब ऐसा लगता है कि काश वह दौर वापस आए और मुझे वह तकलीफ मंजूर है। अब यह लगता है कि उस कुर्सी पर कब बैठूं।

लॉकडाउन से मिली सीख

पहले उस कुर्सी पर लगातार बैठकर मैं थक जाती थी, लेकिन अब घर पर बैठकर थक गई हूं। अब वह थकान भूल कर ऐसा लगता है कि उस कुर्सी पर 4 घंटे बैठना कितना आरामदेय था। दुनिया और हालात एहसास दिलाते हैं कि जो आपके पास होता है, उस वक्त तकलीफ नजर आती है। लेकिन आपसे दो-ढाई महीने के लिए ही दूर होता है, तब उसकी कितनी याद आती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kapil Sharma's team is desperate to start shooting, Archana Puran Singh conversation of thier WhatsApp group


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y5hJdg

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......