सुशांत सिंह राजपूत से शादी करने वाली थीं गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, साथ रहने के लिए ढूंढ रही थीं घर

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद हर कोई मौत की वजह पर कयास लगा रहा है। जहां कुछ लोगों का मानना है कि अपनेप्रोफेशनल करियर को लेकर सुशांत परेशान थे वहीं कुछ का मानना है कि रिया चक्रवर्ती से उनकी अनबन चल रही थी। इसी बीच अब खबर है कि रिया और सुशांत साल के आखिरी में शादी करने वाले थे जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं।

सुशांत और रिया की शादी की खबरों को रिया के प्रॉपर्टी डीलर सनी सिंह ने कन्फर्म किया है। आज तक से बातचीत में उनके डीलर ने बताया कि दोनों कुछ दिनों से साथ रहने के लिए घर देख रहे थे। रिया ने डीलर से कहा कि वो सुशांत से शादी कर रही हैं और इसीलिए घर तलाश रही हैं। सुशांत इससे पहले जहां रहते थे वहां उनकी लेट नाइट पार्टीज के चलते पड़ोसियों ने शिकायत की थी जिसके चलते वो दो बार घर बदल चुके थे। डीलर का कहना है कि जिस घर में सुशांत ने फांसी लगाई वो भी शायद दोनों ने साथ लिया था।

सुशांत के चचेरे भाई ने भी की थी शादी की बात

एक्टर की मौत के बाद उनके चचेरे भाई ने बताया था कि सुशांत इस साल के आखिर में शादी करने वाले थे जिसकी तैयारी के लिए उनके परिवार वाले जल्द ही मुंबई पहुंचने वाले थे। हालांकि उनके भाई ने किसी का नाम नहीं लिया था।

##

कुछ महीनों से लगातार सुशांत-रिया साथ समय बिताते स्पॉट किए जा रहे हैं। दोनों को अक्सर कभी लंच तो कभी डिनर डेट पर देखा जा रहा था। दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की मगर उनकी सोशल मीडिया की एक्टिविटी हमेशा ही रिश्ते की तरफ इशारा करती थी। कुछ महीनों पहले दोनों वेकेशन पर लद्दाख भी गए थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। सुशांत के जन्मदिन पर भी रिया ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rhea Chakraborty and Sushant Singh Rajput was to marry soon, was looking for a house to live together- said property dealer


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CcSXRr

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......