सरकार से गाइडलाइन मिलने के बावजूद शूटिंग शुरू करने में सितारों को है डर, बोले- 'कौन सुनिश्चित करेगा कि सेट पर कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं है'
महाराष्ट्र सरकार से सिने मजदूरों की फेडरेशन और निर्माताओं की एसोसिएशन द्वारा शूटिंग शुरू करने की मांग की जा रही थी। अब 16 पेज की गाइडलाइन के साथ शूटिंग की अनुमति सरकार द्वारा दे दी गई है। इससे जहां कुछ प्रोडूसर्स और ब्रॉडकास्टर्स खुश हैं तो वही दूसरी तरफ गाइडलाईन की वजह से ये तय कर पाना मुश्किल हो रहा हैं की शूटिंग कब से शुरू की जाए?
निर्माताओं के बीच चर्चा हो रही हैं: जेडी मजीठिया
हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, टीवी प्रोडूसर जेडी मजीठिया बताते हैं, "कई रिपोर्ट्स के मुताबित टीवी इंडस्ट्री दो दिन में शुरू हो जाएगी जोकि संभव ही नहीं हैं। ये एक प्रोसेस हैं जिसे पूरा होने में काफी वक्त लगेगा। ब्रॉडकास्टर्स सबसे पहले अपने टीवी शो की शूटिंग के लिए जिले के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर से परमिशन लेंगे। एक डिटेल हो भरकर उन्हें पहले अनुमति लेनी होंगी। हो सकता हैं कलेक्टर को और डिटेल की जरूरत हो जिसे फिर से प्रयोग में लाना होगा। इसमे वक्त लगेगा। मेरे हिसाब से कम से कम इस प्रोसेस को दो हफ्ते लगेंगे। परमिशन मिलने में शायद एक हफ्ते लग जाएं और फिर उसे आगे बढ़ाने के लिए एक और हफ्ता। हालांकि ये सिर्फ एक अनुमान हैं।"
क्वारैंटाइन पीरियड बदलने का विचार जारी
जेडी मजीठिया ने ये भी बताया की क्वारैंटाइन पीरियड जो आम तौर पर 14 दिन का होता हैं उसमे भी वे कमी लाने की बात हो रही हैं। इस बारे में वे कहते हैं, "देखिये 14 दिन का क्वारैंटाइन नहीं होगा, हम इसी पर चर्चा कर रहे हैं। क्वारैंटाइन पीरियड कम होगा। हो सकता हैं 2 - 3 दिन का हो, वरना तो कभी काम शुरू कर ही नहीं पाएंगे। अब इस सिचुएशन को किस तरह पार लगाएंगे, ये हम सभी निर्माताओं के बीच चर्चा हो रही हैं।"
सौम्या टंडन: कैसे पता चलेगा कि सेट पर कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं
सौम्या टंडन बताती हैं, "गाइडलाइन में मुझे दो अहम् पॉइंट्स नजर नहीं आ रहे हैं। सबसे पहले प्रोडूसर्स ये सारी दी हुई गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं कि नहीं, ये देखने वाला कौन हैं? दूसरी बात 33% टीम के साथ शूट करने की अनुमति हैं लेकिन ये यूनिट जो शूट करेंगी, वो कोविड मुक्त हैं या नहीं? इसकी पुष्टि करना बहुत जरूरी हैं। ये बीमारी अलक्षणी हैं कैसे पता चलेगा की जिनके साथ हम काम कर रहे हैं उन्हें कोरोनावायरस नहीं हैं। मेरी बस प्रोड्यूसर से यही रिक्वेस्ट हैं की अगर आप एक्टर्स और दूसरी यूनिट को बुला रहे हो तो सबसे पहले उनका कोविड टेस्ट कीजिए ताकि हमें भरोसा हो कि जिनके साथ हम काम कर रहे हैं वो कोविड मुक्त हो। मेरे घर में मेरे बुजुर्ग पेरेंट्स हैं और छोटा बच्चा भी, हमें हर बारीक चीजों का ध्यान रखना होगा।"
भारती सिंह: भयानक बीमारी से खुद को कैसे बचा पाएंगे
भारती सिंह कहती हैं, "सच कहूं तो बाहर का माहौल देखकर एक डर तो हैं दिल में कि इस भयानक बीमारी से खुद को कैसे बचा पाएंगे। जाहिर हैं हर तरह की सावधानी बरतेंगे लेकिन ये इतना आसान भी नहीं होगा। काम तो शुरू करना ही हैं लेकिन डर भी लग रहा हैं। ये दो महीने मैं काम कर ही रही थी। घर बैठकर मैंने और हर्ष ने दो शोज किए, लेकिन उन लोगों का क्या जो हमसे जुड़े हैं। हमारे स्पॉटब्यॉयज, हेयरस्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, इन सभी की तनख्वाह हमारे काम के साथ जुड़ी हैं। यकीन मानिये मैं इनके लिए जल्द से जल्द शूट करना शुरू करना चाहती हूं। उम्मीद बस यही हैं कि गवर्नमेंट से मिली गाइडलाइंस का पालन निर्माता सही तरीके से करें क्योंकि एक्टर्स और पूरी यूनिट उन्ही पर निर्भर हैं।"
अंबिका रंजंकर: काम करना जरूरी हैं, नहीं तो घर कैसे चलेगा
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेस कोमल हाथी का किरदार निभाने वाली अंबिका रंजंकर कहती हैं, "आज नहीं तो कल, हमें शूट तो करना ही होगा। हर आर्टिस्ट का पहला दिन तो आएगा ही। मेरे हिसाब से डरकर रहने में अब कोई मतलब नहीं हैं। हमें अब अपने घर से बाहर निकलना ही होगा। एक टीम को साथ आकर हर सावधानी का पालन करना होगा। साथ ही इस हालत से बाहर निकलने के लिए कोई उपाय ढूंढना होगा। काम करना जरूरी भी तो हैं, नहीं तो घर कैसे चलेगा। हम आर्टिस्ट को घर से काम करने की सहूलियत नहीं हैं। मैदान में उतरना ही हैं, बस खुद को तंदुरुस्त बनाना होगा ताकि हम इस बीमारी का सामना कर पाए।"
रिया शर्मा: एक डर तो हैं ही की कैसे इस माहौल से खुद को बचाएंगे
'ये रिश्ते हैं प्यार के' में मुख्य किरदार निभाने वाली रिया शर्मा बताती हैं, "फिलहाल जो माहौल हैं, वो सिचुएशन हमारे लिए हितकारी नहीं हैं। लेकिन हम कर भी क्या सकते हैं। काम करना जरूरी हैं। सभी की तरह मुझे भी सरकार की तरफ से आए गाइडलाइंस पर पूरा भरोसा हैं। अगर इन गाइडलाइंस का हम सही से पालन करेंगे तो शायद हम खुद को सुरक्षित रख पाए। लेकिन ये कितना मुमकिन होगा ये तो शूटिंग शुरू होने के बाद ही पता चलेगा। सच कहूं तो एक डर तो हैं ही की कैसे इस माहौल से खुद को बचाएंगे। एक हिसाब से डर होना भी चाहिए ताकि हम ज्यादा सावधानी बरत पाए।
निर्भय वाधवा: हो सकता ही आसपास के लोग सावधानी ना बरतें
सीरियल 'कहत हनुमान जय श्री राम' में बाली का किरदार निभाने वाले निर्भय वाधवा बताते हैं, "3 महीने से मैंने काम नहीं किया हैं, घर का किराया नहीं दिया हैं। आज ना कल, घर का किराया तो मुझे देना ही होगा। जब काम नहीं करूंगा तो पैसे कहां से कमाऊंगा? थोड़ी बहुत सेविंग्स थी उससे घर चल गया लेकिन आगे का क्या? पैसे कमाने के लिए घर से निकलना ही होगा इसके आलावा कोई उपाय नहीं हैं। एक डर भी हैं क्योंकि मैं तो सावधानी बरत लूंगा लेकिन ये भी हो सकता ही आसपास के लोग ना बरतें। किसी और की लापरवाही से फिर से शूटिंग रुक सकती हैं।काम करना अब एक मजबूरी हो गई हैं नहीं तो मुंबई जैसे शहर में गुजारा कैसे करेंगे?
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eJa8I9
Comments