सैलेरी में कटौती होने के चलते करण सिंह ग्रोवर ने छोड़ा एकता कपूर का शो, नए मिस्टर बजाज की तलाश जारी

कुछ महीने पहले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने एकता कपूर का शो 'कसौटी जिन्दगी के' में शानदार री-एंट्री की थी। शो में मिस्टर बजाज का किरदार निभाते देख उनके फैंस भी काफी खुश थे। हालांकि अब उन्ही फैंस के लिए एक बुरी खबर हैं। करण सिंह ग्रोवर ने अब इस टेलीविजन शो को अलविदा कह दिया हैं। सूत्रों की माने तो इस बड़े निर्णय की वजह उनकी फीस है।

एकता कपूर ने कुछ बड़े एक्टर्स की पैमेंट कट करने का फैसला किया:

शो से जुड़े सूत्र बताते हैं, "कोरोनावायरस और लॉकडाउन की वजह से एकता कपूर ने कुछ बड़े एक्टर्स की सैलेरी कट करने का निर्णय लिया हैं जिनमे करण सिंह ग्रोवर भी शामिल थे। जब एकता की टीम ने इस निर्णय के बारे में अभिनेता को बताया तो उन्होंने अपनी सैलरी कम करने से इंकार कर दिया। वैसे इस लॉकडाउन के बाद करण टीवी शो करने में ज्यादा दिलचस्प भी नहीं थे।"

वेब सीरीज या फिल्में करना चाहते हैं करण:

एकता की टीम से बातचीत के दौरान करण ने कुछ बड़ा करने की इच्छा भी जाहिर की। सूत्र आगे बताते हैं, "करण अब बड़े प्रोजेक्ट पर फोकस करना चाहते हैं। ऐसा नहीं कि वे एकता के साथ काम नहीं करना चाहते लेकिन फिलहाल उनकी टीवी में ज्यादा दिलचस्पी नहीं हैं। वे वेब या फिल्में करना चाहते हैं जहां उन्हें टीवी से थोड़ा कम वक्त देना पड़े। उन्होंने अपनी ये बात एकता के सामने भी रखी और दोनों के बीच ये एक म्यूच्यूअल डिसिशन था।"

करण को रिप्लेस करने की तैयारी:

करण के जाने के बाद एकता ने अब अपनी टीम को उनके रिप्लेसमेंट की खोज करने का आदेश दे दिया हैं। सूत्रों की माने तो अब तक शरद मल्होत्रा, शरद केलकर, गौरव चोपड़ा और इकबाल खान जैसे एक्टर्स को टीम ने एप्रोच किया हैं। इनके अलावा कुछ एक्टर्स से बातचीत चल रही हैं हालांकि अब तक किसी भी तरह का फाइनल डिसिशन नहीं लिया गया हैं।

एक एपिसोड की फीस तकरीबन 3 लाख रूपए:

करण को कसौटी जिंदगी के एक एपिसोड के तकरीबन 3 लाख रूपए मिलते थे। वे महीने में 25 दिन काम करते थे। शो की बात करें, तो जल्द ही लीड एक्टर्स पार्थ समथान और एरिका फर्नांडेस अपनी शूटिंग शुरू करने वाले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karan Singh Grover left Ekta Kapoor's show due to cut in salary, search for new Mr. Bajaj continues


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ehoMGS

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......