IFTDA की मांग- 65 से अधिक उम्र के एक्टर्स को सेट पर आने की मंजूरी मिले, क्योंकि अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर्स अभी भी एक्टिव

महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री को शूटिंग की इजाजत दे दी है। इसके लिए 16 पन्नों की गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि 65 साल से ऊपर आयु वाले लोगों को शूटिंग एरिया में आने की इजाजत ना दी जाए। इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने इस गाइडलाइन में बदलाव के लिए महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है।

आईएफटीडीए के अध्यक्ष अशोक पंडित ने उद्धव ठाकरे, संस्कृति मामलों के मुख्य सचिव डॉ. संजय मुखर्जी को यह पत्र लिखा है। पंडित ने खत में लिखा- हम आपको बताना चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, परेश रावल, अन्नू कपूर, नसीरुद्दीन शार, धर्मेंद्र, शक्ति कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, पंकज कपूर, जैकी श्रॉफ, डैनी डैन्जोगप्पा, दिलीप ताहिल, टीनू आनंद, राकेश बेदी, कबीर बेदी और अन्य कलाकार अभी भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।


लीजेंड्री डायरेक्टर जैसे अनिल शर्मा, डेविड धवन, सुभाष घई, श्याम बेनेगल, मणिरत्नम, प्रकाश झा, शेखर कपूर, विधु विनोद चोपड़ा, महेश भट्ट, प्रिय दर्शन, गुलजार, जावेद अख्तर और ऐसे ही अन्य निर्देशक 65 साल से ऊपर की आयु के हैं और अभी भी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। ऐसे में 65 साल से ज्यादा आयु वाले लोगों को शूटिंग एरिया में आने से प्रतिबंधित करना व्यावहारिक नहीं है। ऐसा करने से हमारी इंडस्ट्री के कई महान लोग काम नहीं कर पाएंगे।

पत्र में उन्होंने दूसरे बदलाव के तौर पर मेडिकल स्टाफ की मांग की है। IFTDA के अनुसार- हम आपकी जानकारी में यह मसला लाना चाहते हैं कि कोरोनावायरस के बढ़ते मरीजों के चलते राज्य में फिलहाल डॉक्टरों और नर्सों की कमी की समस्या खड़ी हो रही है। ऐसे में हर शूटिंग परिसर में डॉक्टर और नर्स का होना व्यावहारिक नहीं है। इसकी जगह पर हमारा सुझाव यह है कि शूटिंग लोकेशन में एरिया के आधार पर डॉक्टर और नर्स मौजूद रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indian Film and Television Directors Association (IFTDA) written to CM Uddhav Thackeray seeking certain changes in after lockdown shooting guidelines


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AxosVo

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......