#JusticeForChutki ट्रेंड होने के बाद मेकर्स ने छुटकी के फैंस को दी गुड न्यूज, छोटा भीम की नहीं होगी रानी इंदुमति से शादी

पोगो टीवी का पॉपुलर कार्टून शो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। खबरें थीं कि कार्टून कैरेक्टर छोटा भीम की शादी ढोलकपुर की रानी इंदूमति से की जा रही हैं जिसके बाद शो के फैंस ने भीम की दोस्त छुटकी के लिए इंसाफ की मांग की है। शो के नए स्लॉट की जानकारी से फैंस इतने नाराज हुए की #JusticeForChutki ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा। मामला बढ़ते देख अब शो के मेकर्स ने भी सफाई पेश की है।

छोटा भीम कार्टून शो की प्रोडक्शन टीम ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को फेक न्यूज के लिए आगाह किया है। ग्रीन गोल्ड एनीमेशन प्रोडक्शन द्वारा लिखा गया, छोटा भीम के मेकर्स की ओर से छोटा भीम के अपने पसंदीदा कैरेक्टर को इतना प्यार और समर्थन दिखाने के लिए शुक्रिया। हम आपको बताना चाहते हैं कि शो के कैरेक्टर छोटा भीम, इंदुमति और छुटकी अभी बच्चे हैं। जिस वायरल न्यूज में बताया गया था कि कैरेक्टर्स की शादी की जा रही है वो झूठ है और हम सभी को इसपर कमेंट करने से बचने की सलाह देते हैं। हमारे पसंदीदा किरदारों को बच्चा ही रहने दें और उनकी मासूम जिंदगी में शादी और प्यार ना लाएं।

10 हजार लोगों ने किया छुटकी का समर्थन

खबर सामने आते ही #JusticeForChutki ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। करीब 10 हजार से ज्यादा लोग छुटकी के समर्थन में उतरे थे। लोगों का कहना था कि छुटकी हमेशा से छोटा भीम के सबसे करीब रही है और उसके लिए बहुत कुछ कर चुकी है। ऐसे में भीम की शादी इंदुमति के बजाय छुटकी से होनी थी। जहां कुछ लोग दुनिया की बड़ी खबरों के बीच कार्टून कैरेक्टर को ट्रेंड में देख हैरान थे वहीं कई लोग ने जमकर मीम्स भी शेयर किए।

दूरदर्शन पर हो रहा है पुनः प्रसारण

लॉकडाउन के बाद से ही रामायण, महाभारण जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज का पुनः प्रसारण किया जा रहा है। इसी बीच पोगो चैनल का कार्टून शो छोटा भीम भी दोबारा ऑनएयर किया गया है। ढोलकपुर गांव की कहानी दिखाने वाले बच्चों के कार्टून शो में छोटा भीम, छुटकी, इंदुमति, राजू, जग्गू, कालिया, ढोलू, भोलू भी अहम किरदार में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After #JusticeForChutki trend makers gave good news to the fans of Chutki, Chhota Bheem will not marry Rani Indumati


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30dz7zp

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......