भारती सिंह ने अपने स्टाफ मेंबर्स के लिए ऑर्डर की PPE किट, बोलीं- 'उनका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है'

हाल ही महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री को 16 पेज की गाइडलाइन के साथशूटिंग करने की इजाजत दे दी हैं। इसके बाद कॉमेडियन भारती सिंह ने भी शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी हैं। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, भारती ने बताया की उन्होंने अपने टीम मेंबर्स के लिए पीपीई (Personal Protective Equipment) किट के आर्डर भी दे दिए हैं।

भारती ने कहा, "हमारा स्टाफ हमारी वजह से कमाता हैं। उनके बारे में जब भी सोचती हूं तब लगता हैं काम जल्द से जल्द शुरू हो जाना चाहिए। भगवान की दुआ से हमने कुछ पैसे कमा के रखे हुए हैं जिसकी वजह से 2 महीना अगर लॉकडाउन बढ़ भी जाए तो ज्यादा दिक्कत नहीं होंगी। हालांकि उनका क्या जो हर दिन की कमाई पर जीते हैं? मैं अपने स्टाफ मेंबर्स को पूरी पेमेंट कर रही हूं। जितना हो सके उनकी मदद कर रही हूं। जिस तरह से खुद का ख्याल रख रही हूं उसी तरह से कोशिश हैं की उनका भी ख्याल रखूं।"

कई लोगों की नौकरी जाने की संभावना

आगे भारती बताती हैं, "अब जब शूटिंग शुरू होने की बात हो रही हैं तो मैंने तय किया हैं कि मैं अपने स्टाफ मेंबर्स को अच्छे से अच्छा पीपीई किट दूंगी जिससे वे लोग सुरक्षित रहेंगे। हमने इन किट्स के आर्डर भी दे दिए हैं। गाइडलाइन के मुताबिक हमें घर से ही मेकअप करके आना हैं ताकि सेट पर ज्यादा लोग ना हो। ऐसे में कई लोगों की नौकरी जाने की संभावना भी हैं। मैंने और हर्ष (भारती के पति) ने तय किया हैं कि हम अपने घर पर उन्हें बुलाएंगे और मेकअप करेंगे ताकि उनके पैसे बनते रहे। हर्ष के तकरीबन 5 स्टाफ मेंबर्स हैं, मेरे कम से कम 7 से 8 मेंबर्स हैं। उनका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी हैं।"

घर में ही शूटिंग कर रही थीं भारती

लॉकडाउन के बीच ही भारती और उनके पति हर्ष लिंबाछिया ने 'हम तुम और क्वारैंटीन' शो की शुरुआत की है। इस शो की शूटिंग दोनों ने खुद ही घर पर की है। इसके अलावा लॉकडाउन से पहले दोनों कलर्स के शो 'खतरा खतरा खतरा' भी कर रहे हैं। इस शो के निर्माता हर्ष ही हैं। शूटिंग की परमिशन मिलने पर भारती डेली वेजेस वर्कर्स पर ही पूरा फोकस कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bharti Singh ordered PPE kit for her staff members, said- 'It is our responsibility to take care of them'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MrjYCA

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......