ट्विटर पर #SushantsinghRajput के साथ लोगों ने लिखा - जिंदगी अच्छी फिल्मों और किताबों से कहीं ज्यादा कठिन है
एमएस धोनी और छिछोरे जैसी फिल्मों के जरिए लोगों को विपरीत परिस्थितियों में न हारने की प्रेरणा देने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। जो लोग उन्हें फॉलो करते थे। वह न सिर्फ उनकी खुदकुशी से दुखी हैं, बल्कि उनसे खफा भी नजर आ रहे हैं।
सुशांत की खुदकुशी की दुख भरी खबर सुनने के कुछ घंटों बाद ही ट्विटर पर #Sushantsinghrajpoot टॉप ट्रेंड करने लगा। 5लाख से ज्यादा लोग इस हैशटेक के साथ ट्वीट कर चुके हैं। एक तरफ जहां सुशांत के फैन अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग यह भी कहते नजर आए कि जिंदगी उतनी आसान नहीं जितनी अच्छी फिल्मों और किताबों में दिखती है।
सुशांत की मोटिवेशनल फिल्मों को याद करते हुए लोगों ने कुछ इस तरह के ट्वीट किए




लोगों ने 2020 को भी कोसा
पहले इऱफान खान, फिर ऋिषि कपूरऔर अब सुशांत सिंह। बॉलीवुड के तीन बेहतरीन अदाकार छीनने पर लोगों ने साल 2020 को भी ट्विटर पर जमकर कोसा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C6l0Sw
Comments