ट्विटर पर नं. 1 पर ट्रेंड हुआ #NationStandsWithKangana, कंगना ने खुशी जाहिर कर कहा- सुशांत को न्याय दिलाने के लिए हमें साथ खड़े होने की जरूरत

कंगना रनोट ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया और सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सवाल उठाया। इसके बाद तापसी पन्नू, समीर सोनी जैसे सेलेब्स ने आरोप लगाया कि वे सुशांत की मौत का इस्तेमाल निजी एजेंडा सेट करने के लिए कर रही हैं। हालांकि, कंगना के फैन्स उनके साथ खड़े हैं, जिसका सबूत सोमवार को ट्विटर पर देखने को मिला। फैन्स ने अभिनेत्री के लिए #NationStandsWithKangana चलाया, जो एक नंबर पर ट्रेंड किया और शाम 5:56 बजे तक इस पर 63.5 हजार से ज्यादा ट्वीट हो चुके थे।

ट्रेंड से खुश हुईं कंगना, कहा- सुशांत के लिए हमें साथ खड़े होने की जरूरत

ट्विटर पर #NationStandsWithKangana को नंबर 1 पर देख कंगना ने खुशी जाहिर की है। साथ ही कहा है कि सुशांत को न्याय दिलाने के लिए हमें साथ खड़े होने की जरूरत है। कंगना की टीम की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा है, "यह प्यार और समर्थन देखकर कंगना बहुत खुश और आभारी हैं। दुर्भाग्य से कुछ लोग कहानी को बदलना चाहते हैं। सुशांत को न्याय दिलाने के लिए हमें साथ खड़े होने की जरूरत है।"

कंगना को रियल क्वीन बता रहे ट्विटर यूजर

इस हैशटैग के जरिए ट्विटर यूजर्स ने कंगना के प्रति अपना समर्थन जताया। एक यूजर ने उनके सपोर्ट में लिखा, "लेडी सुपरस्टार कंगना रनोट से मिलिए। द रियल क्वीन। सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं असल जिंदगी में भी।"

एक अन्य यूजर ने कोलाज साझा किया। इसमें एक ओर रणबीर कपूर, करन जौहर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, करीना कपूर और अनन्या पांडे की फोटो लगाकर उन्हें वायरस का नाम दिया। जबकि दूसरी ओर कंगना रनोट की फोटो लगाकर उन्हें सैनेटाइजर बताया।

एक यूजर का ट्वीट है, "एक्टिंग हो या साहस। टैलेंट हो या देशभक्ति। बॉलीवुड गैंग की किसी भी सो-कॉल्ड एक्ट्रेस का कंगना से मुकाबला नहीं। उन्हें 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म के लिए मेल लीड की जरूरत होती है। लेकिन कंगना को नहीं। रानी तो रानी ही होती है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut's Fans Started #NationStandsWithKangana, Trends On Number 1 In India


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OGFoN4

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......