सरोज खान को लगता था माधुरी नहीं कर पाएंगी '1,2,3...' गाने पर डांस, एक्ट्रेस ने गलत साबित कर दी थी उनकी बात

माधुरी दीक्षित का नाम अगर लिया जाए और अगर उनके गानों की बात हो तो शायद आपके जहन में भी सबसे पहले तेजाब फिल्म का गाना '1,2,3...'ही आएगा। इस गाने की कोरियोग्राफर सरोज खान थीं। माधुरी के करियर में सरोज जी का महत्वपूर्ण स्थान रहा। दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई हिट गानों पर काम किया लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरोज जी को शुरुआत में ये लगा था कि माधुरी '1,2,3...'गाने पर अच्छा डांस नहीं कर पाएंगी लेकिन माधुरी ने उन्हें गलत साबित कर दिया था। एक इंटरव्यू में माधुरी ने इस बारे में खुलकर बातचीत की थी।

माधुरी ने सरोज जी को गलत साबित किया: बीबीसी एशियन नेटवर्क से एक खास बातचीत के दौरान माधुरी ने कहा था, '1,2,3...' की कोरियोग्राफर सरोज खान के साथ मैंने 'उत्तर-दक्षिण' और 'राम लखन' में काम किया था। सरोज जी को पता था कि भारतीय पारंपरिक डांस मैं अच्छा कर लेती हूं लेकिन वो कहती थींकि ये लड़की वेस्टर्न डांस नहीं कर सकती।''

तो फिर 'एक दो तीन...' गाने में वेस्टर्न स्टाइल का बेहतरीन डांस कर कैसे गलत साबित किया माधुरी ने सरोज खान को?

इस सवाल का जवाब देते हुए माधुरी ने कहा था, ‘गाने की शूटिंग से पहले हमने कई बार रिहर्सल की। यही वक्त था जब मैंने सीखा कि 'बॉलीवुड डांसिंग स्टाइल' क्या होता है। मुझे लगता है मैंने '1,2,3...' गाने में बढ़िया काम किया। लेकिन ये सरोज जी के बगैर संभव नहीं था।’

'एक, दो, तीन...' के बाद स्टार बनीं माधुरी: इस गाने से जुड़ी और भी कुछ बातें हैं जो माधुरी दीक्षित ने शेयर करते हुए कहा था, ''जब तेजाब रिलीज हुई उस वक्त मेंभारत में नहीं थी। मैं अपनी बहन की शादी के लिए अमेरिका गई हुई थी। मुझे बिलकुल अंदाजानहीं था कि '1,2,3...' इतने बड़े पैमाने पर हिट हो गया है। मेरे सेक्रेट्री राकेश नाथ ने मुझे फोन करके बताया कि फिल्म हिट हो गई है। मुझे यकीन नहीं हुआ। तेजाब मेरी पहली हिट फिल्म थी।’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saroj Khan felt that Madhuri Dixit would not be able to dance to the song '1,2,3 ...', the actress proved her wrong


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zwfelg

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......