12 लुक रिजेक्ट होने के बाद एकता ने फाइनल किया करण पटेल का मिस्टर बजाज लुक, पहली तस्वीर आई सामने

सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' के फैंस का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। शो की निर्माता एकता कपूर ने आखिरकार मिस्टर बजाज का लुक फाइनल कर दिया है। करण सिंह ग्रोवर के शो से हटने के बाद अब एकता के खास दोस्त करण पटेल इस रोल को निभाते नजर आएंगे। सूत्रों की मानें तो एकता ने व्यक्तिगत रूप से मिस्टर बजाज के लुक को फाइनल किया है, जो जल्द ही छोटे परदे पर नजर आएगा।

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, 'शो के मेकर्स करण पटेल की एंट्री काफी ग्रैंड दिखाने की प्लानिंग में हैं। लॉकडाउन के बाद शो की टीआरपी को बरकरार रखना बहुत बड़ी चुनौती होगी,ऐसे में एकता कोई चांस नहीं लेना चाहतीं। उन्हें उम्मीद है कि करण की एंट्री दर्शकों के बीच जरूर उत्सुकता पैदा करेगी, जिसके चलते वे इस किरदार में व्यक्तिगत रूप से दिलचस्पी ले रही हैं। शो की क्रिएटिव टीम भी करण की एंट्री से लेकर उनके लुक तक हर बारे में एकता कपूर से चर्चा कर रही है।'

12 लुक रिजेक्ट करने के बाद फाइनल हुआ मिस्टर बजाज का लुक

सूत्र ने आगे बताते हुए कहा, 'करीब 12 लुक को रिजेक्ट करने के बाद एकता कपूर ने मिस्टर बजाज का लुक फाइनल किया है। दूसरी तरफ करण ने भी इस लुक को परफेक्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। क्लीन शेव करके उन्होंने अपने खतरों के खिलाडी के लुक को गुडबाय कह दिया। साथ ही अपनी हेयरस्टाइल भी बदल दी।'

उम्मीद करता हूं कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूं: करण पटेल

दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान करण ने कहा, 'मिस्टर बजाज का किरदार मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है। इस किरदार को निभाना मेरे लिए काफी खुशी की बात है। ऋषभ बजाज के लुक को फाइनल करने में थोड़ा वक्त लगा क्योंकि मैं और क्रिएटिव टीम चाहते थे कि जब ये ऑडियंस के सामने आए तो एक अलग ही पहचान बनाए। उम्मीद करता हूं कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। व्यक्तिगत रूप से मैं अपने इस लुक से काफी संतुष्ट हूँ, ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स की उम्मीद करता हूं।'

'खतरों के खिलाडी 10' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं करण पटेल

इससे पहले करण पटेल टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' में रमन भल्ला का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। रियलिटी शोज की बात करें, तो करण इन दिनों 'खतरों के खिलाडी 10' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में करण पटेल अब मिस्टर बजाज का किरदार निभाएंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31RJTMs

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......