12 लुक रिजेक्ट होने के बाद फाइनल हुआ करण पटेल का मिस्टर बजाज लुक, पहली तस्वीर आई सामने
सीरियल 'कसौटी जिन्दगी के' के फैंस का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। शो की निर्माता एकता कपूर ने आखिरकार मिस्टर बजाज का लुक फाइनल कर दिया हैं। जी हां, करण सिंह ग्रोवर के शो से बाहर निकलने के ठीक बाद नए मिस्टर बजाज की खोज जारी हो गई थी। टेलीविजन के कई जाने माने अभिनेताओं ने इस रोल के लिए ऑडिशन दिया था हालांकि एकता के खास दोस्त करण पटेल ने बाजी मारी। सूत्रों की माने तो एकता ने व्यक्तिगत रूप से मिस्टर बजाज के लुक को फाइनल किया हैं जो जल्द ही छोटे परदे पर नजर आएगा।
क्रिएटिव टीम हर जानकारी एकता कपूर से चर्चा कर रही हैं:
प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र बताते हैं, "शो के मेकर्स करण पटेल की एंट्री काफी ग्रैंड दिखाने की प्लानिंग में हैं। लॉकडाउन के बाद, शो की टीआरपी को बरकरार रखना अपने आप में एक बहुत बड़ी चुनौती हैं। जाहिर हैं ऐसे में निर्माता एकता कपूर कोई भी चांस नहीं लेना चाहती हैं। उन्हें उम्मीद हैं कि करण की एंट्री दर्शकों के बीच जरूर उत्सुकता बनाएगी जिसके लिए वे इस किरदार में व्यक्तिगत रूप से दिलचस्पी ले रही हैं। उनकी एंट्री, स्क्रिप्ट से लेकर उनके लुक तक शो की क्रिएटिव टीम हर बारीक जानकारी एकता कपूर से चर्चा कर रही है।"
एकता कपूर ने मिस्टर बजाज का लुक फाइनल किया:
सूत्र आगे बताते हैं, "तकरीबन 12 लुक्स रिजेक्ट करने के बाद, एकता कपूर ने मिस्टर बजाज का लुक फाइनल किया। दूसरी तरफ करण ने भी इस लुक को परफेक्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। क्लीन शेव करके उन्होंने अपने खतरों के खिलाड़ी के लुक को गुडबाय कह दिया। वही अपनी हेयरस्टाइल भी बदल दी।"
उम्मीद करता हूं कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उत सकूं: करण पटेल
दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, करण बताते हैं, "मिस्टर बजाज का किरदार मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण हैं। इस किरदार को निभाना मेरे लिए काफी खुशी की बात हैं। ऋषभ बजाज के लुक को फाइनल करने में थोड़ा वक्त लगा क्योंकि मैं और क्रिएटिव टीम चाहते थे की जब ये ऑडियंस के सामने आए तो अपनी एक अलग ही पहचान बनाए। उम्मीद करता हूं कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उत सकूं। व्यक्तिगत रूप से मैं अपने इस लुक से काफी संतुष्ट हूं, ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स की उम्मीद करता हूं।"
इसके अलावा 'खतरों के खिलाड़ी 10' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं करण पटेल:
इससे पहले करण पटेल टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' में रमन भल्ला का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। रियलिटी शोज की बात करें, तो इन दिनों करण 'खतरों के खिलाडी 10' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iE83Ac
Comments