13 जुलाई से दर्शकों को मिलेंगे कसौटी के नए एपिसोड्स, नई कहानी के साथ दोबारा शुरू होगा शो

एक लंबे अंतराल के बाद फिर एक बार टेलीविजन इंडस्ट्री सामान्य होने लगी है। लॉकडाउन के बाद जहां सभी शोज की शूटिंग रुकने से पुराने एपिसोड दिखाए जा रहे थे वहीं अब जल्द ही दर्शकों को नए एपिसोड देखने मिलेंगे। हाल ही में एकता के'कसौटी जिंदगी के' शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें नई कहानी दिखाए जाने की जानकारी दी गई है।

हाल ही में एकता कपूर ने पॉपुलर शो कसौटी का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रेरणा का किरदार निभा रहीं एरिका फर्नांडिस नजर आ रही हैं। इसी के साथ जानकारी दी गई है कि शो को अब एक नई शुरुआत और नई कहानी के साथ दिखाया जाएगा। एक लंबे समय बाद 13 जुलाई से दर्शकों को नए एपिसोड देखने मिलेंगे।

प्रोमो के साथ एकता लिखती हैं, 'कसौटी जिंदगी के 13 जुलाई से। अनु-प्री की जिंदगी में कसौटी लेगी नया मोड़। देखिए कसौटी जिंदगी के, नई शुरुआत, एक नई कहानी के साथ'।

27 जून से शुरू हुई शूटिंग

19 मार्च को शूटिंग बंद होने के 100 दिनों बाद 27 जून को कसौटी की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी गई है। पहले दिन सेट पर पार्थ समथान समेत महज 25 क्रू मेंबर्स ही शामिल हुए हैं। एकता कपूर ने अपनी टीम को सख्ती से गाइडलाइन का पालन करने के आदेश दिए है।

शो में होगी नए मिस्टर बजाज की एंट्री

शो के आखिरी स्लॉट में दिखाया गया था कि अनुराग ने प्रेरणा को छत से धक्का दिया है। प्रेरणा का सहारा बनने के लिए शो में मिस्टर बजाज की री-एंट्री भी हो चुकी थी। मगर अब करण सिंह ग्रोवर ने शो छोड़ दिया है जिसके बाद करण पटेल मिस्टर बजाज की भूमिका निभाएंगे। करण इसी हफ्ते शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Viewers will get new episodes of Kasautii from July 13, the show will resume with new story


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YS3Wsp

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......