'बिग बॉस 14' में लग सकता है लॉकडाउन कनेक्शन का तड़का, कंटेस्टेंट्स के साथ फोन और गेजेट्स भेजने पर भी मेकर्स कर रहे हैं चर्चा

'बिग बॉस 13' की बेहतरीन पॉपुलैरिटी के बाद फैंस को अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार है। अब मेकर्स ने इसके अगले सीजन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। खबरें हैं कि इस साल दर्शकों को शो में लॉकडाउन कनेक्शन देखने मिल सकता है।

हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के अगले सीजन में दर्शकों को बड़ा बदलाव देखने मिलेगा। देश की मौजूदा स्थितिको देखते हुए मेकर्स ने 'बिग बॉस 14' में लॉकडाउन का तड़का लगाने का प्लान बनाया है। वहीं खबरें ये भी हैं कि शो का नाम' बिग बॉस 14 लॉकडाउन एडीशन' रखा जाएगा। पिछले सीजन का प्रीमियर 29 सितम्बर को रखा गया था मगर इस साल शो देरी से शुरू होनेकी आशंका है।

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के पास होगा सेल फोन

शो के पिछले सभी सीजन में शो के कंटेस्टेंट्स को बाहरी दुनिया से किसी भी तरह का कनेक्शन रखने की इजाजत नहीं थी। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि इस साल सभी पार्टिसिपेंट्स बाहरी दुनिया के संपर्क में रह सकेंगे।कंटेस्टेंट्स फोन लेकर घर में एंटर हो सकते हैं और अपने व्लॉग और वीडियोज चाहने वालों को भेज सकेंगे। लेकिनइस फॉर्मेट पर अभी चर्चा जारी है।

इन सेलेब्स को ऑफर हुआ शो

भाबीजी घर पर हैं में नजर आ रहीं शुभांगी अत्रे को शो का हिस्सा बनने की अप्रोच की गई थी लेकिन उन्होंने काम में व्यस्त होने के चलते इनकार कर दिया। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस चाहत खन्ना को भी ऑफर दिया गया था मगर उन्होंने भी शो को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई। चाहत ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वो इस तरह के शो के लिए बनी हैं। उनकी बेबाक बातें और उनकी जिंदगी से जुड़ी कई कोन्ट्रोवर्सी उन्हें इस शो के लिए परफेक्ट बनाती हैं मगर एक्ट्रेस ने फिर एक बार ऑफर ठुकरा दिया है।

इन लोगों ने हिट बनाया पिछला सीजन

'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, शहनाज गिल और माहिरा शर्मा जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। विनर बने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ आसिम रियाज ने भी शो से खूब फेम हासिल किया। दोनों के झगड़े ने शो को अच्छी टीआरपी हासिल करवाई। पिछले सीजन ने हाई वॉल्टेज ड्रामा के चलते कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। ऐसे में शो के फैंस नए सीजन की तैयारी शुरू होते देख काफी खुश होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Bigg Boss 14' will put a lockdown connection, makers are also discussing sending phones and gadgets with contestants


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3emv1Za

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......